{"_id":"68409cbafa4b881bb3047035","slug":"15-roads-in-rai-area-will-be-rebuilt-sonipat-news-c-197-1-snp1008-137562-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राई क्षेत्र की 15 सड़कों का पुनर्निर्माण होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राई क्षेत्र की 15 सड़कों का पुनर्निर्माण होगा
विज्ञापन
फोटो 10- सोनीपत के राई में खस्ताहाल गांव जगदीशपुर रोड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हलका राई की 15 सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मार्केटिंग बोर्ड) ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। करीब 8.69 करोड़ रुपये से होने वाले कार्य के लिए मार्केटिंग बोर्ड ने मुख्यालय को अलॉटमेंट पत्र लिखा है। अधिकारियों का कहना है कि 10 दिन के अंदर अलॉटमेंट मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
पुनर्निर्माण के लिए राई हलके के विभिन्न संपर्क मार्गों को शामिल किया गया है। फिलहाल गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़कों पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों सहित ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन मार्गों पर चलने वाले वाहन चालक गड्ढों में हिचकोले खा रहे हैं।
ग्रामीण कई बार विधायक कृष्णा गहलावत व मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों से सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग कर चुके हैं। इसके बाद मार्केटिंग बोर्ड ने 15 सड़कों का बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा था। वहां से उसे मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सड़कों को बनने से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।