फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   15 municipal corporation sanitation workers on the payroll dismissed.

Sonipat News: नगर निगम के 15 पे रोल सफाई कर्मी बर्खास्त

Tue, 08 Sep 2026 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
15 municipal corporation sanitation workers on the payroll dismissed.
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे हड़ताली कर्मियों काे संबो​धित करते नगरपालिका क
सोनीपत। नगर निगम के 15 पे-रोल सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त किए जाने के बाद भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 33वें दिन जारी रही। कर्मचारियों ने निगम कार्यालय के गेट पर धरना दिया। शहर में कूड़ा उठाने का काम जारी है, लेकिन कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था प्रभावित होने का दावा किया है।
विज्ञापन

निगम ने कर्मचारियों को तीन सितंबर को ड्यूटी पर लौटने का नोटिस दिया था। इससे पहले सफाई कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में एक सितंबर को सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा कि एस्मा लगाने, मुकदमे दर्ज करने, निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई से आंदोलन खत्म नहीं होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रदेश के 87 शहरों में करनाल के कुलदीप उर्फ काली और कुरुक्षेत्र के रोहित पालिका सफाई कर्मचारियों की आत्मिक शांति के लिए शोक सभाएं होंगी। संघ ने दोनों मृत कर्मचारियों के आश्रितों को पक्की नौकरी और एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री ने कहा कि नियमितीकरण, ठेका प्रथा समाप्त करने और पक्की भर्ती का फैसला होने तक हड़ताल जारी रहेगी। सरकार को बातचीत से समाधान निकालना चाहिए।
खरखौदा में भी सफाई कर्मचारी काम पर नहीं लौटे। नगर पालिका ने सड़कों के किनारे पड़े कूड़े का उठान करवाया। गोहाना में 59 पे-रोल कर्मचारियों में से 56 हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed