फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   15 bicycles, 16 digital boards, and 10 computer tables were provided to government schools.

Sonipat News: राजकीय स्कूलों में 15 साइकिल, 16 डिजिटल बोर्ड और 10 कंप्यूटर टेबल दिए

Thu, 17 Sep 2026 02:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
15 bicycles, 16 digital boards, and 10 computer tables were provided to government schools.
फोटो: सोनीपत के एक स्कूल में छात्रा को साइकिल वितरित करती जिला परियोजना संयोजक कृष्णा खत्री। स्
सोनीपत। समग्र शिक्षा और नई शिक्षा नीति के तहत राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला समग्र शिक्षा विभाग ने सीएसआर गतिविधियों के तहत 15 साइकिल, 16 डिजिटल बोर्ड और 10 कंप्यूटर टेबल उपलब्ध करवाए हैं। इससे जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी और कक्षाओं में डिजिटल माध्यम से पढ़ाई को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

जिला परियोजना सह संयोजक डॉ. अत्तर सिंह और अमित भनवाला ने बताया कि जरूरतमंद विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सीएसआर के तहत कंपनियों का सहयोग लिया जा रहा है। इसके अलावा विद्यालयों में कंप्यूटर लैब, कक्षा निर्माण, पेयजल, सोलर पैनल और शौचालय जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।
विज्ञापन

इन स्कूलों को मिली सुविधाएं
साइकिल: राजकीय प्राथमिक विद्यालय लाला गढ़ी में 7, राजकीय माध्यमिक विद्यालय गन्नौर मंडी में 4, राजकीय माध्यमिक विद्यालय खेड़ी दहिया में 2 और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भदाना में 2 साइकिल दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल बोर्ड: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटी कलां में 6, राजकीय प्राथमिक विद्यालय आहुलाना में 1, राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय भावड़ में 1, राजकीय माध्यमिक विद्यालय गन्नौर मंडी में 2, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनपेड़ा में 4 तथा राजकीय कन्या विद्यालय और राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय भैंसवाल कलां में एक-एक डिजिटल बोर्ड उपलब्ध करवाया गया।
कंप्यूटर टेबल: राजकीय माध्यमिक विद्यालय खेड़ी दहिया और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भदाना में 2-2, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनपेड़ा में 4 तथा राजकीय कन्या विद्यालय भैंसवाल कलां में 2 कंप्यूटर टेबल दिए गए।

------------------
समग्र शिक्षा के तहत राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की पढ़ाई को स्मार्ट बनाना उद्देश्य है। सीएसआर के सहयोग से नांगल कलां सहित विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
कृष्णा खत्री, जिला परियोजना संयोजक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article