फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गता फैक्टरी में आग से हड़कंप, भारी नुकसान

गता फैक्टरी में आग से हड़कंप, भारी नुकसान

Sat, 03 Jun 2017 08:39 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
गता फैक्टरी में आग से हड़कंप, भारी नुकसान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
नाथुपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित में नव्या इंटरप्राइजिज गत्ता फैक्टरी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। कर्मियों ने आग लगी देख अधिकारियों को सूचना दी। इस पर पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम को अवगत कराया गया, जिस पर सोनीपत, पानीपत व नरेला से 20 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और चार घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से भारी नुकसान की संभावना जताई गई है।

शनिवार को नव्या गत्ता फैक्टरी में अचानक आग की लपटे उठने लगी। फैक्टरी से कई स्थानों पर गत्ते का एक्सपोर्ट किया जाता है। आग लगी देख तुरंत कर्मियों ने पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचित किया। अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन गत्ते में आग होने के चलते काबू पाना मुश्किल हो रहा था। इस पर पानीपत व नरेला से भी अग्निशमन की टीम को बुलवाया गया। 20 गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक फैक्टरी में भारी नुकसान हो चुका था। मौके पर पहुंचे दिल्ली फायर ब्रिगेड अधिकारी सुमित और तहसीलदार कृष्ण कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

फोटो : 23 : सोनीपत के नाथूपुर स्थित फैक्टरी में लगी आग को देखते कर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed