फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   भाजपा ही खेतों में पहुंचाएगी एसवाईएल का पानी-बीरेंद्र सिंह

भाजपा ही खेतों में पहुंचाएगी एसवाईएल का पानी-बीरेंद्र सिंह

Sat, 03 Jun 2017 08:39 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ही खेतों में पहुंचाएगी एसवाईएल का पानी-बीरेंद्र सिंह

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना।
केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह डूमरखां ने कहा कि एसवाईएल पर पिछले 50 सालों में कांग्रेस और इनेलो पार्टी ने केवल राजनीति की है। अब भाजपा राजनीति की बजाए एसवाईएल का पानी प्रदेश के खेतों तक पहुंचाएगी तथा हर खेत को पानी मिलेगा। शनिवार को चौ. देवीलाल मिनी स्टेडियम में आयोजित किसान सम्मेलन में चौ. बीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों की माली हालत अच्छी नहीं है। महाराष्ट्र और कर्नाटक के किसान हड़ताल पर चले गए हैं जो सरकार के लिए चिंता का विषय है। किसानों को अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए परंपरागत खेती छोड़कर फसल चक्र में बदलाव करना होगा।

म्हारे नै तो ब्याह नींह कर राख्या, कमावैगा किस खातर
चौ. बिरेंद्र सिंह ने कहा कि म्हारे सीएम नै तो ब्याह नींह कर राख्या तो किस खातर गड़बड़ी करैगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम लिए बिना उन्होंने कटाक्ष किया कि गोहाना व बरोदा के लोग तो भोले हैं पर उन लोगों का क्या करें जो रोहतक में बैठकर अपने बेटे व पोतों के लिए इतनी दौलत जोड़ गया। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि सरकार ने खराब फसलों का सर्वाधिक मुआवजा दिया है। किसानों को अब अन्य फसलों की खेती करके दिल्ली को चारों तरफ से घेरना होगा, ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मबीर नांदल ने की। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग कल्याण वर्ग के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा, बलजीत मलिक, नप चेयरपर्सन रजनी विरमानी, जिप चेयरपर्सन मीना नरवाल, निगरानी कमेटी के चेयरमैन गुलशन विरमानी, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, भानुप्रकाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष बलराम कौशिक, प्रदीप चहल, जय सिंह ठेकेदार के अलावा पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 19- किसान सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री और कृषि मंत्री का हल देकर स्वागत करते किसान।
फोटो 20- किसान सम्मेलन में उपस्थित किसान एवं ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed