फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश उत्सव कल, शहर में निकाला नगर कीर्तन

गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश उत्सव कल, शहर में निकाला नगर कीर्तन

Sat, 12 Jan 2019 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश उत्सव कल, शहर में निकाला नगर कीर्तन
गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश उत्सव कल, शहर में निकाला नगर कीर्तन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, सुजान सिंह पार्क जीवन नगर से ओल्ड डीसी रोड, मामा भांजा चौक, हेमनगर, गांधी चौक, बस स्टैंड, गीता भवन गुरुद्वारा नानक सभा, रेलवे रोड, सुभाष चौक, मॉडल टाउन, फ्रेंड्स पार्क होते हुए वापस जीवन नगर पहुंचा। गतका पार्टी व छोटे बच्चों की ओर से कला का प्रदर्शन किया गया।

नगर कीर्तन के दौरान गुरु साहिब की सवारी को सुसज्जित ढंग से सजाया गया था। जिसकी अगुवाई पंच प्यारे कर रहे थे। गुरु साहिब की सवारी के आगे सेवादार झाडू लगाकर सफाई करते हुए चल रहे थे। शहर के जिस रास्ते से नगर कीर्तन निकला, उसके स्वागत के लिए सड़क पर जगह-जगह खाने पीने की स्टालें लगाई गईं। नगर कीर्तन के दौरान संगत में भी काफी उत्साह रहा। ओल्ड डीसी रोड पर रामगढ़िया फेडरेशन ऑफ हरियाणा सोनीपत यूनिट की तरफ से स्टाल लगाई गई। जहां चेयरमैन सरदार त्रिलोक सिंह, प्रधान जसवंत सिंह, सचिव भूपेंद्र सिंह जंडू के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का स्वागत किया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान हरदीप सिंह, बलवंत सिंह जब्बल, सुरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, गुरिंद्र सिंह, हरगोविंद सिंह, सरदार निर्मल सिंह, परमजीत सिंह, मनमदन सिंह, बिक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed