{"_id":"5b7f08d542c79246504090f9","slug":"141535051989-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी के आदेश के बावजूद पंचायती जमीन से नहीं हटवाया कब्जा, लोग भडक़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी के आदेश के बावजूद पंचायती जमीन से नहीं हटवाया कब्जा, लोग भडक़े
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदेश के बावजूद पंचायती जमीन से नहीं हटवाया कब्जा, भड़के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव दहिसरा की पंचायती जमीन से डीसी के कब्जा छुड़वाने के आदेश भी ब्लाक अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखते हैं। जमीन से कब्जा नहीं छुड़वाए जाने के कारण ही वीरवार को पंचायत व ग्रामीण भड़क गए और लघु सचिवालय में पहुंचकर डीसी से मिले। उन्होंने बीडीपीओ पर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया।
गांव दहिसरा के सरपंच मांगेराम, सोनू, करतार सिंह, विशंबर, प्रहलाद, दादाराम, चंद्र, महिपाल, राजेश, रामफल आदि वीरवार को लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि पंचायत की 48 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था जो शिकायत के बाद हटवा दिया गया था। अब फिर से 12 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के बाद भी संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई कदम नहीं उठाये जाने पर दो दिन पहले दहिसरा की पंचायत ने बीडीपीओ कार्यालय में पहुंचकर इस्तीफा देने की बात कही थी, जहां से उनको डीसी ऑफिस भेज दिया गया था। डीसी के सामने भी पंचायत ने इस्तीफा देने की पेशकश की थी। इसके बाद डीसी ने बीडीपीओ को तुरंत कार्रवाई कर पंचायती जमीन को कब्जामुक्त कराने के आदेश दिए थे। उन्होंने बताया कि डीसी के आदेश के बाद भी बीडीपीओ की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। जमीन पर अभी भी अवैध कब्जा बरकरार है। उनका आरोप है कि बीडीपीओ की ओर से कार्रवाई के नाम पर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। दहिसरा की पंचायत व ग्रामीणों ने डीसी से मिलकर कब्जामुक्त कराने की मांग की। डीसी विनय सिंह ने मामले में ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।