फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सुंदर सांवरी में बनेंगे महर्षि कश्यप व संत कबीर भवन: राजीव जैन

सुंदर सांवरी में बनेंगे महर्षि कश्यप व संत कबीर भवन: राजीव जैन

Sat, 30 Jun 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
सुंदर सांवरी में बनेंगे महर्षि कश्यप व संत कबीर भवन: राजीव जैन
सुंदर सांवरी में बनेंगे महर्षि कश्यप व संत कबीर भवन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सुंदर सांवरी में संत कबीरदास की जयंती पर सीएम के मीडिया सलाहाकार राजीव जैन ने महर्षि कश्यप व संत कबीरदास भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि सुंदर सांवरी में महर्षि कश्यप व संत कबीरदास के भव्य भवनों का निर्माण 40-40 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। राजीव जैन ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में महापुरुषों के त्याग व योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। सरकार ने संतों व महापुरुषों की जयंती राज्य स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सुंदर सांवरी में एक भव्य तालाब का भी निर्माण कराया जाएगा। वहीं भवनों में समाज के लोग सामाजिक, धार्मिक व पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। इस दौरान मनोज जैन, ठाकुर लाल शर्मा,प्रमोद, जितेंद्र नरवाल, रामपति देवी, भूप सिंह खन्ना, राजबीर नैय्यर, रामफल फौजी, प्रेम सिंह नैय्यर, रोशन लाल, नायब सिंह, जगदीश, रामपत बागड़ी, सुरेश तंवर, गोरधन, महावीर भटगांव, अजय सौलंकी, मंगतराम, हंसराज, सुनहरी देवी आदि मौजूद रहे।
--
संत कबीर ने मानव धर्म की रक्षा की: पंवार
गांव कबीरपुर के रघुकुल विद्यापीठ में धानक समाज ने संत कबीरदास जयंती मनाई। यहां इनेलो नेता सुरेंद्र पंवार ने कहा कि संत कबीर ने मानव धर्म की रक्षा की। उन्होंने कहा कि संत कबीर ऐसे गुरु रहे हैं, जिन्होंने समाज में फैले भेदभाव, ऊंच-नीच, जात-पात आदि बुराइयों के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रमेश खटक, जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया ने संत कबीर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान हलकाध्यक्ष सुरेंद्र छिक्कारा, ओपी चौधरी, सतबीर रंगा, सुरेंद्र मेहरा, भीम, धर्मबीर, राजू धानक, संदीप गहलावत, हरिप्रकाश मंडल, आरएस भाटिया, रमेश बजाज, उषा, सरोज, रमेश बड़ौली, इंद्रजीत दहिया, अनीता खांडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
देवेंद्र कादियान ने संत कबीर की प्रतिमा देकर किया सम्मानित
संत कबीर जयंती पर मन्नत हवेली में समाजसेवी व मन्नत ग्रुप के चेयरमैन देवेंद्र कादियान ने समारोह का आयोजन किया। यहां सामाजिक संस्थाओं व समाजसेवियों को संत कबीर की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। समाजसेवी देवेंद्र कादियान ने लोगों से संत कबीर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत ने पूरा जीवन समाज सुधार के लिए आत्मचिंतन में व्यतीत कर दिया। इस दौरान मनोज बागड़ी, शमशेर खनग्वाल, जगदीश, निरंजन लडवाल, सोहनलाल, कृष्ण, अजय नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed