फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   स्टील बनाने को स्क्रैप वेस्ट कारखाने लगाएगी सरकार: बीरेंद्र सिंह

स्टील बनाने को स्क्रैप वेस्ट कारखाने लगाएगी सरकार: बीरेंद्र सिंह

Thu, 23 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
स्टील बनाने को स्क्रैप वेस्ट कारखाने लगाएगी सरकार: बीरेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार जल्द ही स्टील बनाने के लिए स्क्रैप वेस्ट कारखाने लगाएगी। यह कारखाने उत्तर व पश्चिम भारत में लगाने की तैयारी है। क्योंकि 15 साल पुरानी गाड़ियों पर रोक का बिल इस बार संसद के शीतकालीन सत्र में पास हो जाएगा और उसके बाद स्क्रैप की भरमार रहेगी। वह स्क्रैप बेहतर होने के कारण उससे बनने वाला स्टील भी अच्छा होगा। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह बुधवार को मुरथल यूनिवर्सिटी के 10वें दीनबंधु मेमोरियल लेक्चर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में छोटूराम चेयर एवं राष्ट्रीय चेतना शक्ति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को 10वां छोटूराम मेमोरियल लेक्चर आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। वहां केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को कृषि की जगह अन्य व्यवसाय करने के लिए आगे आना चाहिए, जिससे देश की अर्थव्यवस्था में भागीदारी करके वह उसे मजबूत कर सके।
विज्ञापन

सरकार ने युवओं को योजनाओं के माध्यम से दिए बेहतर अवसर
कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए भी बेहतर तकनीक अपनानी चाहिए, जिससे उससे भी अर्थव्यवस्था को बेहतर किया जा सके। उन्होंने आंकड़ों के आधार पर वहां मौजूद विद्यार्थियों व अन्य लोगों को ग्रामीण आबादी व कृषि की अर्थव्यवस्था में सहभागिता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं को मुद्रा योजना, स्टार्ट-अप, स्टैंड अप आदि योजनाओं के रूप में बेहतर अवसर प्रदान किए हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाकर युवा स्व-रोजगार स्थापित कर सकते हैं। इसलिए युवाओं को बैंकिंग व्यवस्था का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए। यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. राजेंद्र अनायत ने कहा कि युवा ही राष्ट्र का भविष्य है। युवाओं को जीवन की वास्तविकता को गंभीरता से समझना होगा, जिससे वह अपने जीवन को सफल बना सके। गांवों के विकास के बिना देश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। हर व्यक्ति का संबंध गांव से रहा है और हमारे पीएम व सीएम भी गांवों से निकले हैं। उन्होंने कहा कि इस मौके पर सभी को शपथ लेनी चाहिए कि हम दीनबंधु छोटूराम के दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जेएनयू दिल्ली में स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के प्रो. डॉ. सुरेंद्र एस जोधका ने कहा कि गांवों के प्रति व्याप्त सोच को बदलने की जरूरत है। आज के दौर में विकास के लिए गांव से बाहर निकलने की अवधारणा बन गई है। गांव का विकास भी हो रहा है तो गांव बिखर भी रहे हैं, जिससे गांव तेजी से शहरीकरण की ओर बढ़ रहे हैं। गांवों में विकास के संसाधन उत्पन्न करने होंगे और गांवों में केवल कृषि पर निर्भरता छोड़ना होगा। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रो. छत्तरपाल सिंह, राष्ट्रीय चेतना शक्ति संस्थान के संचालक सेवानिवृत्त आईएएस सुखबीर मलिक, रजिस्ट्रार प्रो. एसके गर्ग, प्रो. बीपी मलिक, प्रो. रेखा, प्रो. राजबीर सिंह, प्रो. जेएस राणा, प्रो. मनोज दूहन, डॉ. एमएस धनखड़, डॉ. पवन दहिया, डॉ. सुमन सांगवान, डॉ. सुखदीप सांगवान, प्रो. अशोक शर्मा, डॉ. बीरेंद्र हुड्डा, डॉ. सुरेंद्र दहिया, डॉ. सुमनलता, एक्सईएन बलबीर श्योकंद, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. नीलम दहिया, प्रो. आरके सोनी, प्रदीप चहल, डॉ. सतपाल सिंह, बीएस दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारखाने लगाकर हुड्डा को बताउंगा मैने क्या किया
केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने बातचीत में कहा कि इस्पात कारखाने वहां लगाए जाते हैं, जहां खान होती है। लेकिन हरियाणा में ऐसा नहीं है और इसलिए यहां स्क्रैप कारखाने बनाने की तैयारी है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि उसके बाद वह भूपेंद्र हुड्डा को बताएंगे कि उन्होंने क्या किया है। वहीं गुजरात चुनाव पर हार्दिक पटेल को लेकर उन्होंने कहा कि उससे वहां कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है और वहां बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।

स्टील बनाने के लिए स्क्रैप वेस्ट कारखाने लगाएगी सरकार : बीरेंद्र सिंह
स्टील बनाने को स्क्रैप वेस्ट कारखाने लगाएगी सरकार: बीरेंद्र सिंह
-15 साल पुरानी गाड़ियों पर रोक का बिल संसद के शीतकालीन सत्र में होगा पास
-केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह बोले, बिल पास होते ही स्क्रैप की होगी भरमार
-मुरथल यूनिवर्सिटी के 10वें दीनबंधु छोटूराम मेमोरियल लेक्चर में पहुंचे थे केंद्रीय मंत्री

फोटो 27: मुरथल यूनिवर्सिटी में दीप प्रज्जवलित करते केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed