{"_id":"59f38b1d4f1c1bd1538b97e1","slug":"141509133085-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने मामा को नीचे भेजकर लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने मामा को नीचे भेजकर लगाया फंदा
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा ने मामा को नीचे भेजकर लगाया फंदा
अमर उजाला ब्यूरो।
गोहाना। भक्त फूलसिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां की बीए द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं ने उसे देख लिया और किसी तरह कमरा खोलकर उसे फंदे से उतारा। छात्रा को गंभीरावस्था में बीपीएस महिला मेडिकल कालेज में भरती कराया गया है। छात्रा को उसके मामा हॉस्टल से घर लेकर जाने के लिए आए थे, जिनको नीचे भेजकर छात्रा ने फंदा लगाया।
भक्त फूलसिंह महिला विवि में कालेज के हॉस्टल नंबर 14 में रहने वाली एक छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आत्महत्या का प्रयास करने वाली छात्रा के मामा ने बताया कि छात्रा सोमवार को अपने घर कैथल से यहां आई थी। लेकिन वह कालेज में आज ही पहुंची थी। इस लिए छात्रा के पिता ने उनको यहां भेजा, जिससे वह उसका हालचाल जान सके। छात्रा ने अपने मामा को बताया कि वह अपनी दोस्त की शादी में गोहाना गई थी। उसके बाद उसका मामा उसे साथ लेकर घर जाने लगा तो छात्रा ने हॉस्टल में बैग छूट जाने की बात कही और वह अपने मामा को नीचे भेजकर खुद वापस चली गई। उसने कमरे में जाकर पंखे से लटक कर जान देने का प्रयास किया। वहां मौजूद छात्राओं को शक हुआ तो उन्होंने तुरंत दरवाजा खोला और वहां छात्रा पंखे पर लटकी हुई थी। उन्होंने उसे उतारा तो उसकी सांसे चल रही थी। छात्रा को तुरंत बीपीएम मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। इस बारे में विवि प्रशासन कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।