{"_id":"59ef91b44f1c1b9f678b73a3","slug":"141508872628-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा को हटाए जाने की मांग, व्यापारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा को हटाए जाने की मांग, व्यापारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल प्लाजा हटाने के लिए सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। भिगान चौक के पास शुरू हुए टोल प्लाजा को हटाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को व्यापारियों व धार्मिक-सामाजिक कार्यकर्ता लघु सचिवालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने डीसी केएम पांडुरंग को सीएम व केंद्रीय मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। डीसी को ज्ञापन सौंपने वालों की अगुवाई जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंगला व जन जागृति मंच के प्रधान सरदार मोहन सिंह मनोचा ने की।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीसी से नेशनल हाईवे से टोल प्लाजा को हटाए जाने की मांग की। कहा कि छोटे व्यापारियों पर टोल टैक्स का सीधा असर पड़ रहा है और जाम लगने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। 50 किलोमीटर के दायरे में यह तीसरा टोल प्लाजा बनाया गया है। सोनीपत में टोल टैक्स लगाना जनहित में नहीं है। यदि सरकार टोल टैक्स लगाना ही चाहती है तो जिलेवासियों के लिए निजी व कॉमर्शियल वाहनों पर कोई चार्ज नहीं होना चाहिए। इस दौरान सतपाल अहलावत, पवन तनेजा, जतिन डेंबला, रविंद्र सरोहा, अमित गोयल, अनुज जैन, अनिल कपूर, राजेश सैनी, सुरेंद्र मदान, राकेश कालड़ा, हिमांशु धीमान, अशोक सैनी आदि मौजूद रहे।