फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   14 workers were absent, sanitation system in Kundli in bad shape, five vehicles found missing

Sonipat News: 14 कर्मी गैर थे नदारद, कुंडली में सफाई व्यवस्था बदहाल, पांच वाहन मिले गायब

Fri, 14 Feb 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 14 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
14 workers were absent, sanitation system in Kundli in bad shape, five vehicles found missing
फोटो 29: सोनीपत के कुंडली नगरपालिका कार्यालय में जांच करने पहुंची मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम। स्
सोनीपत/खरखौदा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने वीरवार को कुंडली व खरखौदा नगरपालिका कार्यालय में छापा डाला। टीम को कुंडली में 21 कर्मचारी हाजिर मिले। वहीं, एक अवकाश पर और चार गैर हाजिर पाए गए। सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। खरखौदा नपा कार्यालय में 10 कर्मी अनुपस्थित पाए गए और अन्य कमियां मिलने के बाद रिपोर्ट तैयार करके टीम ने रिकार्ड में लेकर आला अधिकारियों को भेज दिया।
विज्ञापन

कुंडली नगरपालिका कार्यालय में करनाल के मुख्यमंत्री उड़दस्ता टीम ने उप पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में छापा डाला गया। जांच के दौरान कुंडली में घर-घर कूड़ा एकत्रित करने के लिए 16 में से 11 वाहन मिले। इनमें से 9 वाहनों पर जीपीएस पाया गया। वहीं मैनपावर के लिए 31 में से 18 कर्मचारी पाए गए। कुंडली नपा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के हालात खराब मिले। फर्म संत इंद्रमणि एंटरप्राइजेज की ओर से नपा क्षेत्र से उठाया गया कूड़ा कुंडली बॉर्डर के पास साइट पर एकत्रित किया जा रहा था। मौके पर निरीक्षण किया गया कि श्रमिकों की तरफ से काफी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ जैसे पॉलिथीन, कागज और गत्ता एकत्र किया जा रहा था। यदि इनमें आग लगती है तो स्थानीय लोगों और छोटे बच्चों को गंभीर खतरा हो सकता है। उनके साथ एएसआई कमलजीत व सुरेंद्र लाकड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में हेराफेरी का शक
टीम ने 11, 12 और 13 फरवरी की धर्म कांटा पर्चियों और सीसीटीवी फुटेज का मिलान किया। 11 फरवरी को गाड़ी का कचरा खाली करने का वीडियो तो मिला, लेकिन भरी हुई गाड़ी का कोई रिकॉर्ड सीसीटीवी में नहीं मिला। इस गाड़ी के लिए 5100 किलोग्राम कचरे की पर्ची काटी गई थी। नगरपालिका क्षेत्र की सफाई व्यवस्था बदहाल पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी ट्रैक्टर पर नहीं लगा मिला जीपीएस
खरखौदा नपा कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने एसआई राजसिंह के नेतृत्व में छापा डाला। टीम ने जांच में पाया कि क्षेत्र में घर-घर कूड़ा उठान के लिए छह ट्रैक्टर-ट्राली लगाए गए हैं, लेकिन मौके पर एक ट्रैक्टर-ट्राली ज्यादा मिली। किसी पर जीपीएस नहीं लगा था। कूड़ा उठाने की एवज में नपा की तरफ से 36 लाख रुपये से ज्यादा कंपनी को दिए जाने हैं। जिसमें से करीब 25 लाख रुपये दिए जा चुके हैं, लेकिन 10 लाख रुपये नपा की ओर से कूड़े का प्रोसेसिंग विवरण नहीं दिए जाने पर रोके गए हैं।

कूड़ा छंटाई के लिए मशीन खराब मिली
साथ ही डंपिंग प्वाइंट पर कूड़े का निस्तारण करने के लिए रखी गई मशीन के तीन माह से खराब होने की जानकारी मिली। इसके साथ ही डंपिंग स्टेशन पर बगैर नपा कर्मी के ही कूड़े का तोल किया जा रहा था, वहीं कुड़ा निस्तारण के दौरान मौके पर जरूरी तकनीकी एक्सपर्ट भी नहीं मिला, जबकि धर्मकांटे पर प्रतिदिन आने वाले कूड़े को लेकर वेट सीट नहीं मिली। टीम ने इन खामियों को रिकाॅर्ड में लेकर आला अधिकारियों को भेजने की बात कही। इस दौरान टीम में जितेंद्र कुमार व जयदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed