{"_id":"5e73bfcf8ebc3e78bf174abe","slug":"14-trains-will-cancel-tomorrow-sonipat-sonipat-news-rtk5476171120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल 14 ट्रेनें रहेंगी रद्द, तीन के मार्ग बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल 14 ट्रेनें रहेंगी रद्द, तीन के मार्ग बदले
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड (कनकोर) की ओर से राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे लाइन के ऊपर गार्डर रखे जाने हैं। इसके लिए 21 मार्च को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर बाद 2.30 बजे तक साढ़े चार घंटे का पावर व ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसको लेकर दिल्ली व अंबाला की ओर जाने वाली 14 ट्रेनें रद्द की जाएगी। साथ ही तीन एक्सप्रेस के मार्गों को बदला गया है।
सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि पावर व ट्रैफिक ब्लॉक के चलते 21 मार्च को जनशताब्दी (12057/58), नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस (12459/60), नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर (64465/54), दिल्ली जं.-पानीपत पैसेंजर (64531/36), दिल्ली जं.-पानीपत पैसेंजर (64533/34), अंबाला कैंट-कुरुक्षेत्र पैसेंजर (64546/45) व अंबाला कैंट-कुरुक्षेत्र पैसेंजर (74994/74993) कैंसिल रहेगी। वहीं 20 मार्च को सरयू यमुना एक्सप्रेस (14649) को लखनऊ, मुरादाबाद, सहारनपुर व अंबाला कैंट के रास्ते चलाया गया। बठिंडा एक्सप्रेस (14732) को धूरी, जाखल, रोहतक, दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा। कटिहार एक्सप्रेस (15708) को अंबाला कैंट, सहारनपुर, मेरठ के रास्ते चलाया जाएगा। 20 मार्च को पश्चिम एक्सप्रेस (12925) को बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 12 की बजाय दोपहर बाद 3 बजे चलाया जाएगा।