फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   14 thousand rupees and a tab were looted at gunpoint from a private bank employee

Sonipat News: निजी बैंक कर्मी पर पिस्तौल तानकर 14 हजार रुपये व टैब लूटा

Sat, 24 May 2025 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
14 thousand rupees and a tab were looted at gunpoint from a private bank employee
गोहाना। गांव छतैहरा मोड़ के पास दो बदमाशों ने निजी बैंक कर्मी पर पिस्तौल तानकर नकदी व टैब छीन लिया और भाग गए। बैंक कर्मी क्षेत्र में लोन की किस्त की रिकवरी करने आया था। वह काम निपटाकर अपने गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


जींद के गांव खेड़ा सेमावती का सुलेंद्र दो साल से उनके गांव स्थित उज्जीवन बैंक की खेड़ा खेमावती शाखा में सीआरओ पद पर नौकरी कर रहे हैं। वह गांव-गांव जाकर लोन करवाने के साथ लोन की किस्तों की रिकवरी भी करते हैं। बैंक ने उन्हें टेब भी दिया था। वीरवार को वह बाइक पर गांव बुसाना में किस्त लेने आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से किस्त के 78,362 रुपये जुटाए थे और बाद में गांव मुंडलाना में पीएनबी की शाखा में गए थे। वहां पर 63,900 रुपये जमा कराए और उनके पास 14,362 रुपये बच गए थे। घर गांव खेड़ा खेमावती के लिए निकले थे। जब वह कुराना-छतैहरा रोड पर गांव छतैहरा मोड़ पर पहुंचा तो बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उनकी बाइक के आगे बाइक अड़ाकर पिस्तौल तान उनका बैग छीन लिया। बैग में 14,362 रुपये और टैब था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed