फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   14 girl students got their names registered in the top-10 list of the university.

Sonipat News: विवि की टॉप-10 सूची में 14 छात्राओं ने दर्ज करवाए नाम

Wed, 10 Apr 2024 04:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Apr 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
14 girl students got their names registered in the top-10 list of the university.
सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की ओर से घोषित किए बीएससी बायोटैक के सेमेस्टर-1,3 व 5 के परीक्षा परिणामों में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है। तीनों सेमेस्टर की टॉप-10 सूची में छात्राओं ने 14 स्थानों पर कब्जा जमाया है। सेमेस्टर-3 में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान जीवीएम की छात्राओं ने अपने नाम किए हैं। संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने बताया कि बीएससी बायोटेक्नोलॉजी के सेमेस्टर-1 के परीक्षा परिणाम में खुशी ने 82.40 फीसदी अंकों के साथ विवि में तीसरा, सोनाली ने 80.20 फीसदी अंक लेकर छठा स्थान प्राप्त किया। सेमेस्टर-3 में माही ने 88.00 फीसदी अंक लेते हुए विवि स्तर पर पहला, विनीशा तालयान ने 86.80 फीसदी अंक लेकर दूसरा व सुवंश चौहान ने 86.20 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। निशू ने 85.60 फीसदी अंक अर्जित कर पांचवां, अन्नू ने 84.00 फीसदी अंक लेकर 9वां व उर्वशी ने 82.60 फीसदी अंकों के साथ 10वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

बीएससी बायोटैक के सेमेस्टर-5 में साक्षी ने 92.40 फीसदी अंक प्राप्त कर विवि स्तर पर तीसरा, आंचल व इरू ने 89.60 फीसदी अंक लेकर पांचवां, दिशा ने 88.60 फीसदी के साथ छठा, इंदू ने 88.00 फीसदी अंक लेकर आठवां व अंशिका ने 87.60 फीसदी अंकों के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर बायोटैक की प्राध्यापिका डॉ. प्रगति, डाॅ. सविता व कुसुम ने छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed