फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   136 complaints were received, only 14 were resolved

Sonipat News: 136 शिकायतें आईं, 14 का ही हुआ समाधान

Mon, 01 Jul 2024 09:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 01 Jul 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
136 complaints were received, only 14 were resolved
फोटो 01- सोनीपत के लघु सचिवालय में लगाए गए समाधान शिविर में दिव्यांग की शिकायत सुनती अतिरिक्त उ
सोनीपत। जिला प्रशासन की तरफ से लघु सचिवालय में लगाए जा रहे समाधान शिविर में सोमवार को 136 शिकायतें पहुंचीं। नगर निगम आयुक्त विश्राम मीणा और अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंकिता चौधरी ने 14 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश के साथ फरियादियों को आश्वासन का झुनझुना थमाकर लौटा दिया।
विज्ञापन


निगमायुक्त ने कहा कि विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि जिलास्तर पर कोई भी शिकायत पेंडिंग न रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि जो शिकायत निवारण करने योग्य हो, उसका तुरंत प्रभाव से निवारण करवाएं। उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल से कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। किसी शिकायत पत्र के साथ संलग्न दस्तावेजों में कमी है तो शिकायतकर्ता को सूचित किया जाए और दस्तावेज मांगते हुए समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन


किस विभाग की कितनी शिकायतें पहुंची
विभाग शिकायत
प्रॉपर्टी आईडी 02
नगर निगम 10
आधार और परिवार पहचान पत्र 49
राजस्व विभाग 16
डीडीपीओ 10
पेंशन से संबंधित 11
पुलिस विभाग 10
बिजली निगम 16
एसडीएम सोनीपत कार्यालय 02
जिला कल्याण अधिकारी 03
वर्जन

जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर लगाया जाता है। किसी व्यक्ति को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में किसी भी प्रकार की परेशानी आ रही है तो वह समाधान शिविर में आकर शिकायत दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकिता चौधरी, अतिरिक्त उपायुक्त, सोनीपत

फोटो 01- सोनीपत के लघु सचिवालय में लगाए गए समाधान शिविर में दिव्यांग की शिकायत सुनती अतिरिक्त उ

फोटो 01- सोनीपत के लघु सचिवालय में लगाए गए समाधान शिविर में दिव्यांग की शिकायत सुनती अतिरिक्त उ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed