{"_id":"57795a0c4f1c1bbc777f9e93","slug":"134-a-exam-learning-levvel-test-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"42.8 प्रतिशत बच्चों ने दिया लर्निंग लेवल टेस्ट, स्कूल संचालकों ने मंत्री का आवास घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42.8 प्रतिशत बच्चों ने दिया लर्निंग लेवल टेस्ट, स्कूल संचालकों ने मंत्री का आवास घेरा
Sonipat
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा देते छात्र।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियम 134-ए के तहत दाखिले पाने के लिए खुद को मेधावी साबित करने की होड़ में रविवार को केवल 42.8 प्रतिशत ही बच्चों ने हिस्सेदारी दिखाई। सुबह 9 बजे से 12 बजे तक हुए लर्निंग लेवल टेस्ट में जिले के 20 सेंटरों पर कुल 4519 बच्चों ने परीक्षा देनी थी। इनमें से 1936 ने टेस्ट दिया, जबकि 2583 गैरहाजिर रहे। दूसरी ओर, जिले के निजी स्कूल संचालकों ने हरियाणा संयुक्त विद्यालय संघ के बैनर तले परीक्षा शुरू होने से पहले ही कैबिनेट मंत्री कविता जैन के आवास का घेराव कर दिया। स्कूल संचालकों ने बिना पात्रता जांचे किसी भी बच्चे के दाखिले से इंकार कर दिया है। निजी स्कूल संचालकों ने मांग उठाई है कि डीसी कार्यालय द्वारा हर बच्चे की जांच करवाई जाए। इस दौरान निजी स्कूल संचालकों ने कविता जैन को ज्ञापन सौंपा। बता दें कि टेस्ट की जांच सोमवार को की जाएगी तथा रिजल्ट सात जुलाई को घोषित किया जाएगा। चेकिंग के लिए सेंटर मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को ही बनाया गया है। जबकि बीईओ कार्यालय में ड्रॉ की लिस्ट जारी की जाएगी। स्कूलों का नाम बाद में अलॉट किया जाएगा। इसके अलावा एआईएसएफ के राजीव वर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने अलग-अलग सेंटरों के बाहर जाकर अभिभावकों को आंदोलन के लिए प्रेरित किया।
पास हुए बच्चों को बिठाने की कोशिश
कई सेंटरों पर मई में हुए टेस्ट में पास बच्चों को भी बिठाने की कोशिश की गई। उनके साथ उनके अभिभावक थे, लेकिन सेंटरों पर उन्हें रोक दिया गया। इसी दौरान कई सेंटरों पर हंगामा भी हुआ, लेकिन समझाने के बाद लोग शांत हुए। दूसरी ओर, मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एडीसी शिवप्रसाद शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी की गाड़ी के ड्राइवर को देरी से आने पर लताड़ भी लगाई।
निजी स्कूल संचालकों ने उठाई जांच की मांग
निजी स्कूल संचालक रविवार सुबह केबिनेट मंत्री कविता जैन के आवास पर पहुंच गए थे। हरियाणा संयुक्त विद्यालय संघ के जिला प्रधान अजमेर सिंह के नेतृत्व में जिले के लगभग सभी स्कूल संचालक इकट्ठा हुए थे। इस दौरान श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन राकेश कुच्छल ने कहा कि सरकार के निर्देशों पर डीसी को आवेदनकर्ता बच्चों की जांच करवानी चाहिए। जब तक प्रशासन बच्चों की जांच नहीं करवाएगा, तब तक कोई भी स्कूल बच्चों को दाखिला नहीं देगा। इसके अलावा असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने, स्कूलों को सुरक्षा देने, नियम 134-ए की बजाए आरटीई लागू करने, 2011 से पूर्व स्थापित स्कूलों से भूमि नियमों में छूट देकर एकमुश्त मान्यता देने, प्रॉपर्टी टैक्स हटाने, स्कूल बसों की आयु 20 वर्ष करने, परमिट की फीस घटाने की मांगें रखी गई। इस दौरान संघ के धर्मप्रकाश दहिया, दिलबाग खत्री, राकेश कुच्छल, आशीष आर्य, एसके शर्मा, हिमांशु कुच्छल, वीरेंद्र बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा सातवीं कक्षा के बच्चे
रविवार को सातवीं कक्षा के बच्चे ही सबसे अधिक टेस्ट में उपस्थित हुए है। इनका उपस्थिति प्रतिशत 48.1 रहा। सभी कक्षाओं की ओवरऑल उपस्थिति 42.8 प्रतिशत रही।
किस कक्षा में कितनी उपस्थिति
कक्षा उपस्थिति अनुपस्थित कुल उपस्थिति प्रतिशत
दूसरी 160 241 401 39.9
तीसरी 101 183 284 35.5
चौथी 250 363 613 40.7
पांचवीं 235 269 504 46.6
छठी 277 327 604 45.9
सातवीं 293 317 610 48.1
आठवीं 242 288 530 45.7
नौवीं 225 321 546 41.2
दसवीं 89 151 240 37.1
बारहवीं 64 123 187 34.2
किस सेंटर पर क्या रही है उपस्थित
सेंटर का नाम ब्लॉक उपस्थिति अनुपस्थित कुल
गर्व. मॉडल संस्कृति स्कूल गन्नौर 24 161 185
जीएसएसएस गन्नौर 53 150 203
जनता सीनियर सेकेंडरी गन्नौर 31 71 102
जीजीएसएसएस गोहाना 91 198 289
जीजीएसएसएस, मंडी गोहाना 91 199 290
जीएसएसएस गोहाना 46 109 155
बाल भारती विद्यापीठ, गोहाना मुडलाना 31 67 98
जीएमएस गुढा कथूरा 6 42 48
जीजीएसएसएस खरखौदा 197 113 310
जीएसएसएस बीसवां मील राई 41 83 124
आर्य गल्र्स सीनियर सेकेंडरी सोनीपत 180 185 365
जीजीएसएसएस, मुरथल अड्डा् सोनीपत 83 87 160
जीएचएस बैयांपुर लहराड़ा सोनीपत 153 190 343
जीएसएसएस जटवाड़ा सोनीपत 175 178 353
जीएसएसएस मॉडल टाउन सोनीपत 215 181 396
हिंदू कन्या सीनियर सेकेंडरी सोनीपत 180 170 350
जेपी जैन सीनियर सेकेंडरी सोनीपत 59 93 152
एसएम हिंदू सीनियर सेकेंडरी सोनीपत 82 96 178
शिवशक्ति सीसे, महलाना रोड सोनीपत 160 143 303
टीकाराम गल्र्स सीनियर सेकेंडरी सोनीपत 43 72 115
कुल 1936 2583 4519
गन्नौर में 490 में से 108 छात्र पहुंचे
गन्नौर। गन्नौर में छात्रों की संख्या को देखते हुए तीन स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 490 छात्रों ने परीक्षा देनी थी, लेकिन 108 छात्र परीक्षा देने के लिए पहुंचे। गन्नौर में टेस्ट के लिए बच्चों में कुछ खास रुचि नहीं दिखाई दी।
परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण खत्म हुई है। कहीं से किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। सुबह के समय कुछ पहले से पास बच्चों के अभिभावकों ने बच्चों को टेस्ट में बिठाने की कोशिश की थी। 42.8 प्रतिशत बच्चे टेस्ट में उपस्थित हो पाए।
शिव प्रसाद शर्मा, एडीसी कम नोडल अधिकारी
यह मामला मंत्रिमंडल की बैठक में उठाया जाएगा। स्कूल प्रबंधक विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित कर अनावश्यक दबाव न बनाएं, क्योंकि सरकार स्कूल प्रबंधक एवं विद्यार्थियों के हित के मद्देनजर ही समाधान तलाश रही है। दोनों पक्षों को नुकसान न हो, ऐसा रास्ता निकाला जाएगा।
कविता जैन, कैबिनेट मंत्री (निजी स्कूल संचालकों के प्रदर्शन के दौरान)