{"_id":"5c76d4ebbdec2273a13574dc","slug":"131551291627-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग ने वीडियो कांफ्रेंस से नामांकन व वीवीपैट के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग ने वीडियो कांफ्रेंस से नामांकन व वीवीपैट के बारे में बताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने वीडियो कांफ्रेंस से नामांकन व वीवीपैट के बारे में बताया
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों संग बैठक की। अधिकारियों को नामांकन प्रक्रिया, ईवीएम मशीन व वीवीपैट के बारे में जानकारी दी गई और उससे जुड़ी शंकाओं को दूर किया गया।
चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि सभी जिलों के अधिकारी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां समय पर पूरी करें। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया के बारे में सभी अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी और उनकी समस्याओं का निवारण किया। अधिकारियों ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव वीवीपैट के माध्यम से कराए जाएंगे, जिसमें प्रत्येक मतदाता यह सुनिश्चित कर सकेगा कि उसने जिस प्रत्याशी को वोट दिया है, वह उसी के खाते में गया है। प्रत्येक राज्य व जिला में चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों को वीवीपैट मशीन के संचालन का पर्याप्त प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाए। वीवीपैट मशीन के संबंध में मतदाताओं को भी जागरूक करने के लिए कहा गया। वीडियो कांफ्रेंस में एडीसी जयबीर आर्य, एसडीएम विजय ङ्क्षसह, एसडीएम गोहाना आशीष वशिष्ठ, एसडीएम खरखौदा श्वेता सुहाग, डीआरओ ब्रह्मप्रकाश अहलावत, निर्वाचन तहसीलदार सरला कौशिक आदि मौजूद रहे।