{"_id":"5c212d8abdec22571f2ed1c7","slug":"131545678218-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर घरों से बाहर निकालने गई टीम को तीसरी बार बैरंग लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर घरों से बाहर निकालने गई टीम को तीसरी बार बैरंग लौटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीटर घरों से बाहर निकालने गई टीम को तीसरी बार बैरंग लौटाया
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव खानपुर खुर्द में बिजली के मीटरों को बाहर निकालने के लिए पहुंची टीम को तीसरी बार फिर से ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि उनकी मांग पूरी करने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा वह मीटर बाहर नहीं निकालने देंगे। जिसके चलते टीम को तीसरी बार गांव से बैरंग लौटना पड़ा।
बिजली निगम की टीम म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत 5 दिसंबर को गांव खानपुर खुर्द में मीटर बाहर निकालने गई थी। जिस पर ग्रामीणों ने विरोध कर दिया था। इस दौरान महिलाओं ने एसडीओ सुखबीर सिंह का घेराव कर दिया था। जिस पर 8 महिलाओं पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था। बाद में टीम 18 दिसंबर को गांव में फिर से मीटर बाहर निकालने गई थी। तब लोगों ने हंगामा करते हुए पहले उनकी मांगों को पूरा करने को कहा था। लोगों की मांग है कि गांव ने बिजली निगम को पांच एकड़ जमीन पॉवर हाउस बनाने के लिए दे रखी है। जिसका अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। साथ ही गांव में बिजली खंदराई के बजाय गांव से करने की मांग की गई थी। गांव के युवाओं को पावर हाउस में रोजगार देने की मांग की गई थी। सोमवार को पॉवर की जमीन का मुआवजा देने व गांव की सप्लाई गांव के ही पॉवर हाउस से जोड़ने की मांगों को पूरा करने के लिए प्रपोजल बनाकर टीम गांव में पहुंची थी। प्रपोजल दिखाकर मीटर बाहर निकालने को कहा गया। एसडीओ सुखबीर ने ग्रामीणों से गांव के बाहर बुलाकर बातचीत की तो ग्रामीणों ने उन्हें लौटा दिया। उनका कहना था कि प्रपोजल की बजाय वह पहले उनकी मांगों को पूरा करें। मांग पूरी होने के बाद ही मीटर बाहर निकालने दिए जाएंगे।
वर्जन
खानपुर खुर्द गांव के ग्रामीणों की मांग जल्द पूरी की जाएंगी। उसके बावजूद गांव में मीटर बाहर निकालने का विरोध जारी है। पॉवर हाउस की जमीन का मुआवजा देने के लिए प्रपोजल बनाकर एसई व बीडीपीओ को भेज दिया है। गांव के पॉवर हाउस से बिजली आपूर्ति देने के लिए एस्टीमेट बना दिया है। जल्द मांगों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह, एसडीओ कथूरा सब डिवीजन।