फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   एकोमाह पहले 11 कालोनियों को किया वैध, उनमें होंगे 13.5 करोड़ रुपये के विकास कार्य

एकोमाह पहले 11 कालोनियों को किया वैध, उनमें होंगे 13.5 करोड़ रुपये के विकास कार्य

Fri, 02 Nov 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
एकोमाह पहले 11 कालोनियों को किया वैध, उनमें होंगे 13.5 करोड़ रुपये के विकास कार्य
एक माह पहले 11 कालोनियों को किया वैध, उनमें होंगे 13.5 करोड़ रुपये के विकास कार्य
विज्ञापन

- आधा दर्जन कालोनियों के 6.41 करोड़ रुपये के टेंडर लगाएं, बाकी के जल्द लगेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर की जिन 11 कालोनियों को एक माह पहले सीएम मनोहर लाल ने वैध किया था। उन कालोनियों में विकास कार्य कराने के लिए 13.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें से आधा दर्जन कालोनियों में सड़क, गली, नालियां, ड्रेन निर्माण के लिए 6.41 करोड़ रुपये के टेंडर लगाए जा चुके हैं, जबकि बाकी की प्रक्रिया भी अगले एक सप्ताह में पूरी हो जाएगी।
सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने बताया कि सीएम मनोहर लाल की ओर से शहर की 11 वैध कालोनियां किए जाने से हजारों लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलने का रास्ता साफ हो गया है। शहर के मयूर विहार, सरस्वती विहार पार्ट एक, सरस्वती विहार पार्ट दो, प्रगति नगर, लक्ष्मी नगर, शांति विहार एक्सटेंशन, हनुमान नगर एक्सटेंशन, इंडियन कालोनी, आनंद नगर, जीवन विहार एक्सटेंशन, विकास नगर में गली, सड़कों के निर्माण, गंदे पानी की निकासी के लिए नाली, बरसाती पानी की निकासी के लिए नाले बनाए जाने हैं। अब तक आधा दर्जन कालोनियों में विकास कार्यों के 6.41 करोड़ रुपए के विकास करवाने के टेंडर लगाए जा चुके हैं। वहीं बाकी अन्य कालोनियों के विकास कार्य के टेंडर अगले सप्ताह लगाए जाएंगे। इन कालोनियों में पेयजल व सीवर लाइन बिछाने का कार्य अमृत योजना के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन

किस कालोनी में विकास पर कितना खर्च होगा
जीवन विहार एक्सटेंशन में 3.29 करोड़ रुपये, विकास नगर एक्सटेंशन मेें 1.77 करोड़ रुपये, आनंद विहार में 33 लाख रुपये, इंदिरा कालोनी में 1.72 करोड़ रुपये, सरस्वती विहार पार्ट-एक में 57 लाख रुपये, सरस्वती विहार पार्ट-दो में 1 करोड़ रुपये, शांति विहार एक्सटेंशन में 35.7 लाख रुपये, लक्ष्मी नगर में 1.2 करोड़ रुपये, प्रगति नगर एक्सटेंशन में 65 लाख रुपये, मयूर विहार एक्सटेंशन में 2.59 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed