सोनीपत। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन के बैनर तले जिले भर की वर्कर धरना स्थल पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने अग्रसेन चौक से सेक्टर-15 स्थित कैबिनेट मंत्री के आवास तक प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को मनवाने के लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कविता जैन को ज्ञापन भी दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर ईश्वर सिंह राठी, रामकिशन नागर, महाबीर नागर, शीलकराम मलिक, जयभगवान दहिया, बिमला नैन, पुष्पा दलाल, शीला मौन, सुनीता, मीना आदि मौजूद रहे।