फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सामान्य अस्पताल में सुधरेगी पार्किंग व्यवस्था

सामान्य अस्पताल में सुधरेगी पार्किंग व्यवस्था

Fri, 23 Jun 2017 01:21 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में सुधरेगी पार्किंग व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
सामान्य अस्पताल में सिक्योरिटी गार्डों पर लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद पार्किंग व्यवस्था का बुरा हाल है। अस्पताल में ओपीडी व इमरजेंसी वार्ड के बाहर लोग अपने वाहनों को खड़ा कर रहे है और सिक्योरिटी गार्ड व्यवस्था को सुधरवाने में पूरी तरह से नाकाम है। अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के बाहर भी कर्मचारी खुद अपने वाहन खड़े कर रहे हैं। जिससे वहां सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को लाने व लेकर जाने में होती है। इसको देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने वहां पार्किंग की व्यवस्था सुधारने का फैसला किया है, जिसके लिए दो पार्किंग बनवाने की योजना बनाई गई है।
सामान्य अस्पताल में अभी तक पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए कोई कदम तक नहीं उठाया जा रहा था। जिससे वहां आने वाले लोग किसी भी जगह अपने वाहन खड़े कर देते है तो अस्पताल कर्मचारी भी इमरजेंसी के मेन गेट के पास ही अपने वाहन खड़े करते है। जिससे वहां किसी वाहन में मरीज को लाया जाता है तो उसे उतारने तक में परेशानी होती है। उसके बाद वाहनों को हटवाकर ही मरीजों को उतारा जाता है और इसमें काफी समय लग जाता है, जिससे मरीज को परेशानी झेलनी पड़ती है। हालात यह है कि सरकारी एंबुलेंस भी वहां खड़ी नहीं की जा सकती, जिनको अस्पताल के इमरजेंसी गेट से दूर खड़ा किया जाता है। इसको देखते हुए अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था सुधारने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल के पीछे व कैंटीन के पास बनेगी नई पार्किंग
अस्पताल में बिगड़ रही पार्किंग व्यवस्था को लेकर सिविल सर्जन ने दो नई पार्किंग बनाने की योजना तैयार की है। सिविल अस्पताल के पीछे शव गृह के नजदीक और अस्पताल में सिविल सर्जन कार्यालय के पीछे कैंटीन के नजदीक नई पार्किंग बनाई जाएगी। जहां पर लोगों को गाड़ियां खड़ी करने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था सही नहीं है। पार्किंग व्यवस्था को ठीक करने के लिए अस्पताल परिसर में दो नई पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए योजना तैयार की गई है और उसे शासन को भेजा जा रहा है।
डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन

लाखों रुपये खर्च करने के बाद बदहाल पार्किंग व्यवस्था सुधारने की योजना
सामान्य अस्पताल के शव गृह के पास और सिविल सर्जन कार्यालय के पीछे कैंटीन के पास बनेगी नई पार्किंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed