फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   13 students of Murthal University selected in the company, will get a package of Rs 8.51 lakh

Sonipat News: मुरथल विवि के 13 विद्यार्थियों का कंपनी में चयन, 8.51 लाख रुपये का मिलेगा पैकेज

Mon, 21 Oct 2024 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 21 Oct 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
13 students of Murthal University selected in the company, will get a package of Rs 8.51 lakh
सोनीपत के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में कंपनी में चयनित वि
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के 13 विद्यार्थियों का चयन विरसा टेक्नोलॉजी कंपनी में हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को 8.51 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिलेगा।
विज्ञापन

चयनित 13 विद्यार्थी कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के हैं। कंपनी में इंटर्नशिप के दौरान चयनित विद्यार्थियों को 25 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड के तौर पर मिलेंगे। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है। किसी भी सकारात्मक बदलाव में युवा शक्ति का अहम रोल होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी रोजगार लेने के पीछे न भागें, बल्कि रोजगार देने का कार्य करें। स्वयं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुसार तैयार करें जिससे हर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना कर सकें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी भी दूसरों को रोजगार देने का कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों के पद चिह्नों पर चलकर उद्यमिता की तरफ कदम बढ़ाने चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed