{"_id":"67ead37a26bca103a600e977","slug":"1294-lakh-house-tax-deposited-on-last-day-sonipat-news-c-197-1-snp1003-134580-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आखिरी दिन 12.94 लाख जमा हुए गृह कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आखिरी दिन 12.94 लाख जमा हुए गृह कर
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में सोमवार को वित्त वर्ष के अंतिम दिन 492 लोगों ने 12.94 लाख रुपये गृह कर जमा कराया। नगर निगम के अधिकारी गृह कर के चौथाई हिस्सा भी नहीं वसूल पाए। नगर निगम ने वित्त वर्ष में 40 करोड़ रुपये गृह कर वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन निगम में कुल 9.31 करोड़ रुपये गृह कर जमा हो सका।
निगम के अधिकारियों ने कहा कि 600 डिफाल्टरों को नोटिस जारी किए थे। कई प्रापर्टी सहित होटल-ढाबे भी सील किए थे। नगर निगम की ओर से तीन अप्रैल से प्रति माह 1.5 फीसदी ब्याज की दर से बकाया गृह कर वसूला जाएगा।
अब दो दिन पोर्टल रहेगा बंद
शहरी स्थानीय निकाय विभाग (यूएलबी) का अदेय प्रमाणपत्र (एनडीसी) पोर्टल 1 व 2 अप्रैल को बंद रहेगा। इस दौरान प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी कोई कार्य नहीं होगा। आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण पोर्टल को दो दिन के लिए बंद किया जा रहा है।