फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   126 candidates appeared for 23 posts in health department

Sonipat News: स्वास्थ्य विभाग में 23 पदों के लिए 126 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Fri, 17 Mar 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 17 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
126 candidates appeared for 23 posts in health department
सोनीपत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत वीरवार को सिविल सर्जन कार्यालय में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा ली गई। इस दौरान 23 पदों के लिए 126 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण करवाने के लिए एसडीएम राकेश संधू बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट पहुंचे। अन्य पदों के लिए शुक्रवार को भी परीक्षा होगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है। जिले में आयुष चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम संयोजक, जिला कंसल्टेंट के एक-एक, स्टाफ नर्स के 25, साइकोलॉजिस्ट, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, प्रशासनिक सहायक के एक-एक, फार्मासिस्ट के दो, लैब तकनीशियन के 17, एएनएम के 23, ऑटोमेट्रिस्ट, माइक्रोबायोलॉजिस्ट व रेफ्रिजरेटर मैकेनिक के एक-एक पद पर भर्ती की जानी है।
विज्ञापन

वीरवार को हुई परीक्षा के दौरान लैब तकनीशियन, रेफ्रिजरेटर मैकेनिक, आयुष चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम संयोजक, प्रशासनिक सहायक व फार्मासिस्ट के 23 पदों के लिए परीक्षा ली गई। परीक्षा में सोनीपत के अलावा अन्य जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। परीक्षा सुबह 11 बजे सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में शुरू होनी थी, लेकिन प्रशासनिक कार्य में देरी होने के चलते यह परीक्षा दोपहर 12 बजे शुरू हो पाई। पहले 10 मिनट की कंप्यूटर परीक्षा हुई। इसके बाद पद से संबंधित विषय पर आधारित 20 मिनट की परीक्षा ली गई। परीक्षा पूरी होने के बाद अब प्रशासन की ओर से गठित समिति परिणाम जारी करेगी। इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है। वीरवार को 23 पदों के लिए परीक्षा ली गई। अन्य पदों के लिए शुक्रवार को परीक्षा ली जाएगी। -डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed