{"_id":"68c08830e44caa65300f7391","slug":"125-fake-pipes-of-branded-company-found-case-registered-sonipat-news-c-197-1-snp1001-142019-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ब्रांडेड कंपनी के 125 नकली पाइप मिले, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ब्रांडेड कंपनी के 125 नकली पाइप मिले, केस दर्ज
Wed, 10 Sep 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी थाना पुलिस ने सुप्रीम कंपनी का नकली पाइप बेचने के मामले में एक कंपनी पर छापा डालकर कार्रवाई की है। कार्रवाई द सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रतिनिधि रिशू मिश्रा की शिकायत पर की गई।
रिशू ने बताया कि एचएसआईआईडीसी बड़ी फेज-1 स्थित कंपनी नंबर 221 पर सुप्रीम ब्रांड का नकली मार्का लगाकर पाइप रखे गए थे। उन्हें असली बताकर बेचा जा रहा था। शिकायत के बाद पुलिस उप-निरीक्षक बिट्टू रावल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कंपनी की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने 125 नकली पाइप बरामद किए। उन्हें वीडियो साक्ष्य सहित कब्जे में ले लिया।
रिशू मिश्रा के बयान पर थाना बड़ी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ कापीराइट मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।