फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   125 archers are giving trials for selection in the Center of Excellence

Sonipat News: उत्कृष्टता केंद्र में चयन के लिए 125 तीरंदाज दे रहे ट्रायल

Wed, 03 Apr 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 03 Apr 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
125 archers are giving trials for selection in the Center of Excellence
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र बहालगढ़ स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में चयन के लिए तीरंदाजों के ट्रायल शुरू हो गए हैं। 125 तीरंदाज ट्रायल में भाग ले रहे हैं। चयन के लिए तीरंदाजों को स्कोर के साथ ही शारीरिक मूल्यांकन, चिकित्सा फिटनेस परीक्षण व मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन टेस्ट भी देना होगा। चयनित तीरंदाज को साई में उत्कृष्ट सुविधाएं दी जाएंगी।

साई केंद्र बहालगढ़ की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि साई के उत्कृष्टता केंद्र में चयन के लिए तीन दिवसीय ट्रायल शुरू किया गया है। प्रतियोगिता में चयनित होने के लिए तीरंदाज अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ही तीरंदाजों का चयन किया जाएगा। इसके लिए रिकर्व और कंपाउंड सीनियर, जूनियर और सब जूनियर (पुरुष और महिला) के लिए क्रमश: 2 गुणे 70 मीटर, 2 गुणे 60 मीटर और 2 गुणे 50 मीटर स्कोर करना होगा।
विज्ञापन


कई तरह के टेस्ट भी लिए जाएंगे

बेहतर स्कोर करने के साथ ही तीरंदाज को अलग-अलग टेस्ट देने होंगे जिसमें शारीरिक मूल्यांकन और चिकित्सा फिटनेस परीक्षण भी शामिल है। तीरंदाजों को मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन जिसमें एकाग्रता, मानसिक तर्क, प्रतिक्रिया परीक्षण व कमांड टेस्ट भी देना होगा। कमांड परीक्षण घबराहट की जांच करने के लिए किया जाएगा। एंथ्रोपोमेट्री टेस्ट में उनका शक्ति एवं कंडीशनिंग परीक्षण होगा जिसमें 1.6 किमी की दौड़ रहेगी। साथ ही पुश-अप, सिट-अप्स, प्लैंक, ऊंची व लंबी कूद शामिल रहेगी। इसके बाद फिजियोथेरेपी मूल्यांकन के साथ ही पोषण संबंधी आकलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed