फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नेहरू की वजह से कश्मीर आज हिंदुस्तान का हिस्सा: गुलाम नबी आजाद

नेहरू की वजह से कश्मीर आज हिंदुस्तान का हिस्सा: गुलाम नबी आजाद

Tue, 07 May 2019 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
नेहरू की वजह से कश्मीर आज हिंदुस्तान का हिस्सा: गुलाम नबी आजाद
सोनीपत। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को लेकर राजनीति करने वाली भाजपा को नहीं पता कि जवाहर लाल नेहरू की वजह से ही आज कश्मीर देश का हिस्सा है। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म लेने से पहले ही जवाहर लाल नेहरू ने पाक हमले के दौरान सेना की मदद से कश्मीर को बचाकर देश का हिस्सा बनाया था। नेहरू व कांग्रेस ने कभी इस मुद्दे पर सेना के योगदान को भुनाकर राजनीति नहीं की। प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद मंगलवार को ईदगाह कालोनी और गन्नौर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश को बताएं कि वह पाकिस्तान से आज तक किसे पकड़ कर लाए हैं और उनका क्या योगदान है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब देश की तरफ किसी ने आंख तरेरी है, सेना ने उसका जवाब दिया है। लेकिन देश में सत्तारूढ़ रहते कांग्रेस ने कभी इसे नहीं भुनाया और ना ही सेना के नाम पर चुनाव में राजनीति की। भाजपा के पास अपना बताने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वह सेना को आगे करके उसका राजनीतिकरण करना चाह रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह लोगों के बीच जाएं और उन्हें बताएं कि कैसे भाजपा ऐतिहासिक झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में पीएम ने अपने पद की सारी गरिमा को ताक पर रख दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पहली बार ऐसा हुआ है कि प्रदेश को भाजपा ने जाति के आधार पर बांटने का काम किया है।
विज्ञापन

हमारा कोई भी रास्ता रोके, चंडीगढ़ में बनाएंगे सरकार: भूपेंद्र हुड्डा
सोनीपत। शहर के शास्त्री कालोनी में पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह कितना भी रास्ता रोक लें, चंडीगढ़ में सरकार वह हर हाल में बनाएंगे। वह लोकसभा चुनाव जीतने भर का उद्देश्य लेकर नहीं आए हैं, बल्कि सोनीपत का चौधर में साझा करने की नीयत से मैदान में उतरे। वह पिछड़े और दलित की भलाई के लिए काम करता रहा है। आगे भी मौका आने पर इस समाज का हक दिलाने का काम होगा। सत्ता में आने के बाद पिछड़ा व दलितों को दिए गए कर्ज माफ किए जाएंगे। इस दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल सिंह मलिक, वरिष्ठ नेता रवि परूथी, अनिल ठक्कर, डोली शर्मा, पूर्व विधायक देवराज दिवान, धर्म सिंह छौक्कर, कमल हसीजा, सुरेंद्र दहिया, सुरेंद्र शर्मा, रणधीर मलिक, अशोक सरोहा, डा. कुलबीर सरोहा, सुरेश भुटानी, भलेराम जांगड़ा, सुरेश जोगी, निर्मला पांचाल, कमलेश पांचाल, संतोष गुलिया, कृष्ण मलिक, संजय पार्षद, कंवर सिंह खत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed