फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   डीसी, नायब तहसीलदार, इंस्पेक्टर समेत

डीसी, नायब तहसीलदार, इंस्पेक्टर समेत

Wed, 06 Feb 2019 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
डीसी, नायब तहसीलदार, इंस्पेक्टर समेत
डीसी, नायब तहसीलदार, इंस्पेक्टर समेत 80 गाड़ियों के काटे चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। एसडीएम प्रशांत पंवार ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कसते हुए डीसी, नायब तहसीलदार, इंस्पेक्टर समेत 80 गाड़ियों के चालान काट दिए। डीसी का चालक व नायब तहसीलदार बगैर सीट बेल्ट लगाए ही गाड़ी चला रहे थे। नायब तहसीलदार के सफाई देने के बाद भी उनकी गाड़ी का चालान किया गया। वहीं बगैर हेलमेट चल रहे पुलिस इंस्पेक्टर, एसडीएम कार्यालय के कर्मी, पत्रकार व अधिवक्ताओं के भी चालान किए गए। इस दौरान किसी की सिफारिश नहीं मानी गई। एसडीएम ने स्वयं खड़े होकर चालान कराए। यहां तक की सीट बेल्ट का चालान किए जाने के बाद भी बगैर सीट बेल्ट लगाए दोबारा जाने लगे युवक का फिर से चालान काट दिया गया।
मंगलवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी वाहन चालकों के खिलाफ एसडीएम प्रशांत पंवार ने कार्रवाई करते हुए संदेश दिया कि कानून सबके लिए समान है। रोड सुरक्षा सप्ताह के तहत दोपहर एक बजे एसडीएम ने लघु सचिवालय के प्रवेश द्वार पर खड़े होकर चालान कटवाए। नियमों का उल्लंघन करने पर किसी को भी बख्शा गया। कार्रवाई के दौरान बहुत से लोगों, कर्मचारियों तथा अधिकारियों ने सिफारिश करने की कोशिश की, लेकिन एसडीएम पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। यहां तक की सिफारिश करने वालों के चालान तुरंत करने के आदेश दिए। इस दौरान सरकारी विभाग की कोई गाड़ियों से लेकर प्रभावशाली व्यक्तियों की गाड़ियों को भी नहीं बख्शा गया। एसडीएम ने बगैर हेलमेट चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई। बगैर हेलमेट जा रहे पुलिस कर्मचारी से लेकर विभागीय अधिकारी व पत्रकार और अधिवक्ता तक के चालान किए गए। इस दौरान युवाओं को रोक कर बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन का प्रयोग न करने को कहा। उन्होंने कहा कि हेलमेट उनकी अपनी सुरक्षा के लिए है, जिसका प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। कार व जीप चालकों को भी रुकवाकर उनकी सीट बेल्ट की जांच की। इंस्पेक्टर रमेशचंद्र व इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने चालान कार्रवाई की कमान संभाली।
विज्ञापन

डीसी की गाड़ी का चालक सीट बेल्ट नहीं लगाए था
चालान की कार्रवाई के दौरान लघु सचिवालय के अंदर डीसी की सरकारी गाड़ी का प्रवेश हुआ। ऐसे में एसडीएम प्रशांत पंवार ने उनकी गाड़ी की भी जांच की तो पाया कि कार चालक ने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी। ऐसे में एसडीएम ने डीसी के कार चालक का भी चालान कर दिया। एसडीएम ने चालान कार्रवाई के दौरान अपने कार्यालय के कर्मचारी का भी चालान किया। एसडीएम कार्यालय का कर्मचारी बिना हेलमेट के बाइक पर सवार होकर लघु सचिवालय में जा रहा था। जिसे गेट पर ही रुकवाकर एसडीएम ने निर्देश दिए कि तुरंत प्रभाव से इसका चालान किया जाए। इस दौरान पत्रकारों व अधिवक्ताओं के भी चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार भी सीट बेल्ट नहीं लगाए थे
एसडीएम ने नियमों की अनदेखी करने वाले किसी को भी नहीं बख्शा। कार्रवाई में नायब तहसीलदार का भी सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर चालान किया गया। नायब तहसीलदार ने इस दौरान सफाई दी कि उन्होंने अभी सीट बेल्ट उतारी है। इस पर एसडीएम ने कहा कि गंतव्य पर पहुंचकर ही सीट बेल्ट हटाई जाती है। एसडीएम ने इस दौरान बगैर हेलमेट जा रहे पुलिस इंस्पेक्टरों के भी चालान किए।

चालान के बाद भी नहीं लगाई सीट बेल्ट तो फिर काटा चालान
एसडीएम ने एक कार चालक का सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर चालान कटवाया। चालान होने के बाद भी जब वह बिना सीट बेल्ट लगाए वहां से जाने लगा तो एसडीएम की नजरों से नहीं बच सका। एसडीएम ने दोबारा से उसकी कार को रुकवाया और फिर से चालान करने को कहा। इस पर युवक बहस करने लगा कि अभी-अभी उसका चालान हुआ है। उसके बाद भी एसडीएम ने उनकी एक नहीं सुनी और एक बार फिर से उसका चालान कराया और नियमों की पालना का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed