{"_id":"5c462324bdec22736f4a715d","slug":"121548100388-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश हत्याकांड की हो सीबीआई जांच, सीएम को लिखेंगे पत्र : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश हत्याकांड की हो सीबीआई जांच, सीएम को लिखेंगे पत्र : हुड्डा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गांव बड़ौली के वीएलडीए राकेश की हत्या के मामले में सीबीआई से निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। ताकि पूरे मामले का पटाक्षेप हो सके। उन्होंने कहा कि वह इसे लेकर सीएम मनोहर लाल को पत्र भी लिखेंगे। उसके बाद भी अब अगर सरकार जांच नहीं कराती है और बाद में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर इसकी जांच कराई जाएगी।
वह गांव बड़ौली में वीएलडीए राकेश की हत्या किए जाने के मामले में परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। बडौली गांव निवासी वीएलडीए राकेश को खुद को भाजपा नेता बताने वाले रवींद्र आंतिल ने नशीली गोलियां देने के बाद गंगा में फेंक दिया था। इस मामले का पटाक्षेप राकेश की पत्नी सुशीला की ओर से लगाए गए आरोप की जांच के दौरान हुआ था। इस मामले में आरोपी रवींद्र आंतिल फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में है। लेकिन राकेश के शव का अब तक सुराग नहीं लगा है। आरोप है कि राकेश के जरिए रवींद्र ने नौकरियों के नाम पर 35 लोगों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये ले रखे हैं। सोमवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा राकेश के परिजनों को सांत्वना देेते हुए कहा कि मामले की पूरी जांच होनी चाहिए। हुड्डा के सामने राकेश की पत्नी व मां ने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में भाजपा सरकार में जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। पुलिस भी इस मामले में उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। इस पर पूर्व सीएम ने भरोसा दिया कि वह मामले की जांच के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे और सीएम को पत्र लिखकर सीबीआई जांच के लिए कहेंगे। उन्होंने कहा कि वह डीजीपी से भी बात करेंगे कि मामले की निष्पक्ष जांच हो। ताकि जो लोग इसमें शामिल हैं, उन्हें जांच में शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर किसी पर टिप्पणी नहीं करते हैं, लेकिन यह संगीन मामला है कि नौकरियों को बेचा जा रहा था। इसकी जांच होना बेहद जरूरी है।
आप का इतना वजूद था तो अकेले उतरती जींद के मैदान में
जींद उपचुनाव पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का अगर इतना ही वजूद था, तो वह अकेले चुनाव मैदान में उतरती। किसी अन्य दल को समर्थन देने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि जींद में कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला की जीत तय है। इस पर किसी के समर्थन का कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसके बाद उन्होंने पिपली खेड़ा गांव पहुंच कर पूर्व मंत्री वेद सिंह मलिक के निधन पर शोक प्रकट किया और परिवार को ढांढस बंधाया। इस मौके पर उनके साथ विधायक कुलदीप शर्मा, जयतीर्थ दहिया, जयवीर सिंह, सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र दहिया, मनोज रिढ़ाऊ, जोगेंद्र दहिया, मास्टर बिजेंद्र, सतीश कौशिक, अर्जुन दहिया, अशोक छाबड़ा, रणधीर सिंह मलिक, जसपाल खेवड़ा मौजूद रहे।