फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बीपीएस मेडिकल कालेज में स्टाफ नर्सों की हड़ताल, सांकेतिक धरना दिया

बीपीएस मेडिकल कालेज में स्टाफ नर्सों की हड़ताल, सांकेतिक धरना दिया

Thu, 05 Oct 2017 12:32 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
बीपीएस मेडिकल कालेज में स्टाफ नर्सों की हड़ताल, सांकेतिक धरना दिया
बीपीएस मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्सों की हड़ताल
विज्ञापन

-वेतन समेत अन्य मांगों के जल्द पूरा न होने पर दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

फोटो 30- बीपीएस मेडिकल कॉलेज में मांगों को लेकर धरने पर बैठी नर्स।

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना (सोनीपत)।
बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में एमसी नर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर एक दिन का सांकेतिक धरना दिया। स्टाफ नर्सों ने आरोप लगाते हुए डीएमएस को बदलने की मांग की। उन्होंने कहा कि डीएमएस द्वारा उन्हें बेवजह परेशान किया जाता है तथा दो माह का वेतन नहीं दिया गया है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि जल्दी ही उनकी मांगें पूरी नहीं की तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
स्टाफ नर्सों की हड़ताल होने से रोगियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इलाज कराने के लिए रोगियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। भूखे-प्यासे रोगी फर्श पर पड़े रहे। अस्पताल में इलाज कराने आए रोगी सतपाल, रमेश, संदीप, नरेश व अनिता आदि ने बताया कि हड़ताल के कारण उन्हें बिना इलाज कराए वापस आना पड़ा। चिकित्सक ने चेकअप के बाद इंजेक्शन आदि लगवाने की बात कही, लेकिन नर्स न होने के कारण उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। अब उन्हें दोबारा जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


नर्स ने बोलीं परेशान कर रहे, वेतन भी नहीं मिला
नर्स वेल्फेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा शर्मिला ने आरोप लगाया कि अधिकारी की पत्नी स्टाफ नर्सों पर बेबुनियाद आरोप लगा कर उन्हें परेशान करती हैं। एसोसिएशन ने उन्हें बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संस्थान के निदेशक को कई बार मांगों से अवगत कराया जा चुका है। स्टाफ नर्सों ने आरोप लगाया कि उनका करीब दो माह से बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। धरने पर बैठी नर्सों का समर्थन करने के लिए सीटू के नेता आनंद शर्मा व सर्व कर्मचारी संघ के नेता धर्मपाल मलिक भी पहुंचे। इस मौके पर सीटू के नेता नरेश खंडेलवाल, नर्स वेलफेयर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष निर्मला देवी, सह-सचिव रविकांत, कोषाध्यक्ष सुनीता देवी, सदस्य पिंकी रानी, सुमन लता, अनिल कुमार, सीमा, संतोष रोहिल्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
नर्सों ने अपनी मांगों को लेकर बात की थी। नर्सों को उनकी मांगें जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया था। अधिकारी पर लगाए आरोपों के मामले की जांच कराई जा रही है और नर्सों की समस्या का तुरंत समाधान कराया जाएगा। नर्सों को इस प्रकार हड़ताल नहीं करनी चाहिए। इससे रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नर्सों का बकाया वेतन भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
डॉ. पीएस गहलोत, निदेशक बीपीएस मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed