{"_id":"596a63ac4f1c1bdc168b49b6","slug":"121500144556-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा का स्पोर्ट्स काम्पलेक्स बनाने से इंकार, 50 करोड़ नहीं मिलने पर किया मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा का स्पोर्ट्स काम्पलेक्स बनाने से इंकार, 50 करोड़ नहीं मिलने पर किया मना
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदीप कौशिक
सोनीपत।
जिले को स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्तावित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण सपना बनकर रह गया है। ढाई साल पहले तक आधे-अधूरे इस प्रोजेक्ट से अब हुडा ने पूरी तरह अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। हुडा ने इसका निर्माण करने से मना कर दिया है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि कांप्लेक्स निर्माण के लिए 50 करोड़ का बजट मांगा गया था, जिसकी मंजूरी प्रदेश सरकार से नहीं मिल सकी है। हुडा अब इसकी फाइल वापस खेल विभाग को सौंपेगा। इस पर खेल विभाग अपने स्तर पर इसका निर्माण पूरा करा सके।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) की तरफ से राठधना रोड स्थित सेक्टर-4 क्षेत्र में 30 एकड़ भूमि पर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण किया जाना था। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2008 में कांप्लेक्स निर्माण का निर्णय लिया गया था। इसका निर्माण कार्य शुरू भी किया गया, लेकिन यहां महज एस्ट्रोटर्फ हाकी ग्राउंड व सिंथेटिक ट्रैक ही बन पाया है। हालांकि, बाद में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद वर्ष 2014 में भाजपा सरकार बनने पर मुख्यालय से बजट नहीं मिल सका। इससे स्टेडियम का निर्माण कार्य अधर में लटक गया। नवंबर, 2016 में हुई सोनीपत कायाकल्प विकास रैली में भी खेल अधिकारी की ओर से कांप्लेक्स निर्माण की मांग किए जाने के बाद भी इसका जिक्र तक नहीं किया गया है।
पहले अधिग्रहण के कारण लटक गया था काम
खिलाड़ियों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद वर्ष 2008 में जिले में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने की घोषणा की थी। इसके तहत 104 एकड़ भूमि पर प्रदेश का सबसे बेहतर खेल कांप्लेक्स तैयार करने का फैसला लिया गया। बाद में इसके निर्माण का कार्य ठंडे बस्ते में चला गया। वर्ष 2012 में फिर से निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई। इस कारण सेक्शन चार के बाद सेक्शन छह लागू कर दिया गया। सेक्शन नौ लागू कर अधिग्रहण के लिए अवार्ड सुनाया तो किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। इस पर कांप्लेक्स का आकार घटाकर 80 एकड़ और बाद में महज 30 एकड़ कर दिया गया। यहां एस्ट्रोटर्फ व सिंथेटिक ट्रैक बिछाया गया। इसके बाद यह प्रोजेक्ट अधर में लटक गया। खिलाड़ी इसके निर्माण की बाट ही जोह रहे हैं।
विज्ञापन
सवा साल पहले सौंपा गया सिंथेटिक ट्रैक भी उखड़ा
हुडा ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में एस्ट्रोटर्फ व सिंथेटिक ट्रैक के साथ चेंजिंग रूम व अन्य निर्माण पूरे कर लिए थे। इस पर 18 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। सिंथेटिक ट्रैक व हॉकी एस्ट्रोटर्फ के पास पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। खिलाड़ियों की मांग पर हॉकी एस्ट्रोटर्फ व सिंथेटिक ट्रैक को करीब सवा साल पहले खेल विभाग को सौंपा गया। लेकिन अनदेखी के कारण अब सिंथेटिक ट्रैक टूटने लगा है। इससे यहां अभ्यास को आने वाले करीब 70 खिलाड़ियों को दिक्कत हो रही है। हालांकि एस्ट्रोटर्फ पर सुबह-शाम करीब 200 लड़की व लड़के अभ्यास को आ रहे हैं।
निर्माण के लिए नहीं मिला 50 करोड़ का बजट
हुडा की ओर से निर्माण कार्य पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार से करीब ढाई साल पहले 50 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। सरकार की ओर से बजट जारी न करने पर हुडा ने अधूरे पड़े कांप्लेक्स को खेल विभाग को सौंपने की तैयारी शुरू कर दी।
कांप्लेक्स में ये सुविधाएं होनी थी उपलब्ध
खेल कांप्लेक्स निर्मित हो चुके एस्ट्रोटर्फ व सिंथेटिक ट्रैक के अलावा फुटबाल ग्राउंड, क्रिकेट ग्राउंड, वालीबाल ग्राउंड, स्वीमिंग पूल, बास्केटबाल कोर्ट, लान टेनिस कोर्ट, बैडमिंटन ग्राउंड, जिमनास्टिक पोर्ट, कुश्ती मेट, हैंडबॉल, टेबल टेनिस, बाक्सिंग रिंग और सुविधाएं मुहैया कराई जानी हैं। साथ ही स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए 200 बेड का हॉस्टल और इंडोर हॉल का निर्माण किया जाना है।
वर्जन
प्रदेश सरकार की ओर से बजट नहीं मिल रहा है। अधूरे स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण को पूरा करने के लिए इसकी फाइल अब खेल विभाग को सौंपने की तैयारी कर दी है। इसके बाद खेल विभाग इसका निर्माण कार्य पूरा कराएगा।
- राजकुमार, एक्सईएन, हुडा
बजट नहीं मिला, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने से हुडा का इंकार
अधूरे स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की फाइल खेल विभाग को सौंपेगा विभाग
104 से महज 30 एकड़ में सिमट चुका है स्पोर्ट्स कांप्लेक्स
ढाई साल पहले ही भेजा था 50 करोड़ का प्रपोजल, सरकार से नहीं मिला बजट