फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नंदीशालाओं व पशुबाड़ों का निर्माण प्रबंध अंतिम चरण में : एसडीएम

नंदीशालाओं व पशुबाड़ों का निर्माण प्रबंध अंतिम चरण में : एसडीएम

Tue, 11 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
नंदीशालाओं व पशुबाड़ों का निर्माण प्रबंध अंतिम चरण में : एसडीएम
सोनीपत। एसडीएम निशांत यादव ने कहा कि सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को पशु बाड़ों, नंदीशालाओं और गौशालाओं में पुर्नवास करने के लिए कार्य अंतिम चरण में है। कई नंदीशालाओं का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और कई गांवों में पशु बाड़ों का निर्माण किया जा रहा है। एसडीएम सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में जिला को स्टे कैटल मुक्त करने के लिए प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

एसडीएम यादव ने कहा कि जिले में सड़कों पर घूमने वाली गाय और नंदी कई बार बड़े हादसों का कारण बनते हैं। ऐसे में इनका पुर्नवास कर इन्हें नंदीशालाओं और गोशालाओं में शिफ्ट किया जा रहा है। इसके लिए गांवों में पशु बाड़ों का निर्माण किया जा रहा है। शहर में नंदीशालाओं के निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि हरसाना कलां गांव में नंदीशाला में नंदी शिफ्ट हो चुके हैं और कुमासपुर में नंदीशाला का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। गोहाना में नंदीशाला के निर्माण और संचालन को लेकर भी उन्होंने कहा कि यहां नंदीशाला में 300 से अधिक बैल स्थानांतरित हो चुके हैं। गन्नौर को लेकर उन्होंने कहा कि गन्नौर को सबसे पहला स्टे कैटल फ्री उपमंडल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गन्नौर में मौजूदा समय में मात्र 20 या 30 नंदी ही सड़कों पर हैं। इस दौरान डीडीपीओ नरेंद्र धनखड़, डॉ. ऋतु, बीडीपीओ गन्नौर पूनम चंदी, सभी नगर पालिकाओं के सचिव सहित कई गौशालाओं के संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed