फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   120 hours of internship will be mandatory for girl students to make them employable.

Sonipat News: छात्राओं को रोजगारपरक बनाने के लिए 120 घंटे की इंटर्नशिप होगी जरूरी

Tue, 17 Feb 2026 05:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Feb 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
120 hours of internship will be mandatory for girl students to make them employable.
फोटो : सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान छात्राएं व प्राध्यापिकाएं। स्रो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं के लिए अनिवार्य इंटर्नशिप के संबंध में अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश बाला ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत उच्च शिक्षा की संरचना में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है।
उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप का उद्देश्य छात्राओं को सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना है ताकि वे वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। कॉलेज की तरफ से प्रत्येक 10 छात्राओं पर एक इंटर्नशिप सुपरवाइजर नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

यह इंटर्नशिप कुल चार क्रेडिट की होगी। इसकी अवधि 120 घंटे निर्धारित की गई है। इसका कुल मूल्यांकन 100 अंक का होगा। डॉ. नीलम ने बताया कि यह इंटर्नशिप चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के बाद और पांचवें सेमेस्टर की कक्षा शुरू होने से पूर्व पूर्ण करनी अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को इंटर्नशिप कार्यक्रम को गंभीरता से लेने तथा इसे अपने समग्र व्यक्तित्व विकास और भविष्य निर्माण के लिए उपयोगी बनाने के लिए प्रेरित किया। इंटर्नशिप के दौरान नियमित उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। कॉलेज छात्राओं को अंडरटेकिंग (प्रतिबद्धता पत्र) भी प्रदान करेगा। इंटर्नशिप पूरा होने के बाद प्राप्त प्रमाणपत्र कॉलेज में जमा कराना अनिवार्य होगा।

डॉ. रितु ने छात्राओं को इंटर्नशिप के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी। अपनी रुचि और विषय के अनुसार क्षेत्र का चयन करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. बबीता ने इंटर्नशिप से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों, औपचारिकताओं एवं जमा करने की प्रक्रिया के बारे में छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल रहीं। एनईपी समन्वयक डॉ. ममता जैन भी विशेष रूप से शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed