फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   120 buses ran on different routes on Janmashtami

Sonipat News: जन्माष्टमी पर विभिन्न रूटों पर दौड़ीं 120 बसें

Mon, 26 Aug 2024 10:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 26 Aug 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
120 buses ran on different routes on Janmashtami
सोनीपत। जन्माष्टमी पर्व पर रोडवेज डिपो ने बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के उद्देश्य से 120 बसें सड़कों पर उतारी। दूसरी तरफ प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी गई छह में से चार बसें डिपो में लौट आई है।
विज्ञापन

सोनीपत रोडवेज डिपो में वर्तमान समय में 134 बसें हैं। इनमें 42 बसें किलोमीटर योजना की भी शामिल हैं। रविवार को हरियाणा पुलिस की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर पंचकूला, कुरुक्षेत्र व करनाल के लिए तीन अतिरिक्त बसें भेजी गई थी। वहीं छह बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर रवाना की गई है। ऐसे में लोकल रूटों पर बसों पर आवागमन करने वाले यात्रियों को बसों के लिए इंतजार करना पड़ा था। हालांकि सोमवार को जन्माष्टमी पर्व पर यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देते हुए रोडवेज ने विभिन्न रूटों पर 120 बसों का परिचालन किया है।
विज्ञापन

इंसेट
आज दो बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर होंगी रवाना
सोनीपत बस अड्डे से मंगलवार को दो बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर अंबाला भेजी जाएंगी। ये बसें सुबह बस अड्डा से पुलिस लाइन भेजी जाएंगी। वहां से इन्हें चुनावी ड्यूटी के लिए फोर्स लाने के लिए अंबाला रवाना किया जाएगा। वापस आने के बाद भी संभावना है कि यह बसें चुनावी ड्यूटी पर पुलिस लाइन में ही तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
-बस अड्डे से प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी गई छह बसों में से चार बसें वापस डिपो में लौट आई हैं। इन बसों को जन्माष्टमी पर्व पर लोकल रूटों पर चलाया गया है। मंगलवार को दो बसों को फिर से प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजा जाएगा। -कर्मबीर, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed