फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   12 lakh 58 thousand rupees were collected in the name of getting a job in Military Engineering Service

मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख 58 हजार रुपये ऐंठे

Thu, 07 Apr 2022 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
12 lakh 58 thousand rupees were collected in the name of getting a job in Military Engineering Service
गांव कटवाल के युवक को मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में लिपिक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके परिवार से 12.58 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने ठगी करने के लिए उसका मेडिकल परीक्षण करवाया और बाद में उत्तर प्रदेश के मेरठ में पंप हाउस के कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। कुछ दिन बाद उसे फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया गया। नौकरी नहीं मिलने पर आरोपियों से रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। सदर थाना गोहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कटवाल के निखिल ने बताया कि वह बीएससी कर रहा है। अक्तूबर, 2020 में उसने एक विज्ञापन देखा, जिसमें मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में सीधी भर्ती निकलने की सूचना दी गई थी। निखिल ने इस बारे में परिजनों को बताया। इस पर उसके चाचा प्रवेश ने हिसार में न्यू ऋषि नगर के भीम सिंह व उसके बेटे रोहित और रोबिन से संपर्क किया। तीनों ने निखिल को लिपिक की नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया और उसे मथुरा के आर्मी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया। उसके यूरिन और रक्त के सैंपल करवाए गए। आरोपियों ने प्रवेश से कहा कि अभी कई जांच होनी हैं, जिस पर निखिल को छोड़कर जाना होगा। आरोपियों ने छह दिन तक उसे एक गेस्ट हाउस में रखा, जहां पर खाना भी कम दिया गया। आरोपियों ने उसे कमरे से नहीं निकलने दिया। इसके बाद आरोपी 28 अक्तूबर 2020 को निखिल को मेरठ ले गए और उसे फर्जी नियुक्ति पत्र देकर कहा गया ट्रेनिंग फीस जमा करा दो। इस पर निखिल के चाचा ने आरोपियों को ढाई लाख रुपये दे दिए। ट्रेनिंग न करवा कर निखिल को एक पंप हाउस पर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया गया। आरोपियों ने उसकी 10वीं और 12वीं कक्षा की अंक तालिका ले ली और उससे मारपीट की। आरोपियों ने निखिल के परिजनों पर दबाव डालकर 2.58 लाख रुपये और ले लिए। आरोपियों ने धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो निखिल का कोर्ट मार्शल करवा देंगे। आरोपियों ने निखिल को बंधक बनाकर उसके परिजनों से साढ़े सात लाख रुपये और लिए। निखिल के अनुसार एक दिन आरोपी बाहर गए थे तो वह वहां से निकल गया और घर पहुंचा। नौकरी नहीं लगने पर आरोपियों से रुपये वापस मांगे गए। आरोपियों ने जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। निखिल ने एसपी को शिकायत दी, जिसके आधार पर सदर थाना गोहाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed