फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   12 corona positive cases found in sonipat, cantenment area, area seal, health, sonipat

सोनीपत में 4 डाक्टरों समेत 12 नए कोरोना पॉजीटिव, 24 घंटे में 22 केस सामने आए, कंटेनमेंट जोन बढ़ाए

Sun, 03 May 2020 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
12 corona positive cases found in sonipat, cantenment area, area seal, health, sonipat
राजलू गढी में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद परिजनों को क्वारंटिन करने के लिए लेकर जाती स्वास्थ? - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिले में कोरोना ने एक ही रात में कहर बरपा दिया है। जहां शनिवार रात को पहले दस मामले सामने आए थे, वहीं उसके कुछ देर बाद ही सात अन्य कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई और इनमें रविवार सुबह को तीन पॉजिटिव मामले और जुड़ गए। इस तरह जिले में 24 घंटे में 22 पॉजिटिव केस सामने आए, जिनमें चार डॉक्टरों के अलावा बच्चा और 7 महिलाएं शामिल हैं। इनके अलावा राजलूगढ़ी की दिल्ली पुलिस कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

इस तरह अधिकतर दिल्ली के कारण कोरोना संक्रमित हुए है और अब जिले में कोरोना पॉजिटिव केस बढ़कर 49 हो गए हैं। इनमें से छह मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं जिस तरह से कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए है, उनको देखते हुए सोशल मीडिया पर एक फर्जी मैसेज वायरल हो गया। जिसमें जल्द ही जिले में कर्फ्यू लगाए जाने की बात कही गई थी, जिसपर डीसी व एसपी ने संज्ञान लेते हुए अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रशासन ने नए मामले सामने आने पर कंटेनमेंट जोन बढ़ाने शुरू कर दिए है। जिले में शनिवार देर शाम तक कोरोना के 27 पॉजिटिव मामले थे, जिनमें से छह मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। लेकिन शनिवार रात को खानपुर मेडिकल कॉलेज से भेजी गई जांच रिपोर्ट देखकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई, क्योंकि 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने इन 12 लोगों को नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से खानपुर कलां मेडिकल कालेज के कोविड अस्पताल में शिफ्ट करना शुरू किया और उनके संपर्क में आने वालों को घरों से लाना शुरू कर दिया। उस बीच ही खानपुर कलां मेडिकल कालेज से अन्य जांच रिपोर्ट आई, जिनमें सात कोरोना पॉजिटिव मिले। इस तरह से शनिवार की रात में 17 की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिली, जिनमें एक डॉक्टर के अलावा बच्चा, महिलाएं भी शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार की पूरी रात इन सभी को खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में रेफर किया तो इनके संपर्क में आने वालों को घर से लाकर आइसोलेट किया गया। इसके बाद रविवार सुबह को मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में तैनात तीन जूनियर डॉक्टरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली, जिससे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की परेशानी ज्यादा बढ़ी दिखाई दी। जितने भी कोरोना पॉजिटिव मामले मिले है, इनमें अधिकतर दिल्ली से जुड़े हुए है तो किसी के परिवार के सदस्य पहले ही कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है और उनसे संक्रमण अन्य में फैला है। इस तरह जिले में कोरोना पॉजिटिव मामले 49 हो गए है, जिनमें केवल 24 घंटे में 22 केस सामने आए है। हालांकि 6 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

--
40 से ज्यादा आइसोलेट तो 80 को होम क्वारंटीन किया
स्वास्थ्य विभाग ने 22 की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद इनके संपर्क में आने वाले परिजनों व अन्य को तलाशना शुरू किया। ऐसे लगभग 40 को आइसोलेट किया गया है, जिनकी जांच कराई जाएगी। जिससे कोरोना को लेकर स्थिति साफ हो सके। इसके अलावा इन लोगों के संपर्क में आने वाले 80 को होम क्वारंटीन किया गया है। इस तरह से 22 कोरोना पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है और अब इनके संपर्क में आने वालों की जांच रिपोर्ट से आगे की स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
राजलूगढ़ी की दिल्ली में महिला पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिली
राजलू गढ़ी पंचायत की छोटी गढ़ी की रहने वाली एक महिला दिल्ली में पुलिसकर्मी है। वह कुछ दिन पहले ही घर आई थी, जिसकी तबीयत खराब हो गई। वह अपनी जांच कराने के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज में गई, जहां उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके परिजनों को आइसोलेट कर दिया है। एसएमओ डॉ. टीना आनंद ने बताया कि महिला पुलिस कर्मी के 23 परिजनों को आइसोलेट किया गया है। जिससे उनकी जांच कराई जा सके।
--
गांवों व अन्य क्षेत्रों को सील करके कंटेनमेंट जोन बढ़ाए जाएंगे
जिस तरह से जिले में अलग-अलग जगह से 22 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले है। उसके बाद उन सभी जगहों को सील करने की तैयारी चल रही है, जिन नई जगहों पर कोरोना पॉजिटिव मामले है। क्योंकि इन कोरोना पॉजिटिव में कई ऐसी जगह के रहने वाले है, जहां पहले कोरोना के केस मिल चुके है और उन जगहों को सील करके कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा चुका है। डीसी डा. अंशज सिंह ने बताया कि उन जगहों को देखा जा रहा है, जिन जगहों में इन कोरोना संक्रमित का प्रभाव हो सकता है। जिनको सील करने के साथ ही कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा।

--
कर्फ्यू लगाने का मैसेज वायरल करने वालों पर होगी कार्रवाई
जिले में एक दिन में 22 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल होने लगा। जिसमें कहा गया कि अब प्रशासन सख्ती बरतेगा और जिले में कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह पूरा मामला डीसी डॉ. अंशज सिंह व एसपी जश्नदीप सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने कहा कि जिले में कर्फ्यू लगाने की कोई बात नहीं है और यह पूरी तरह से फर्जी मैसेज है। इस तरह से केवल अफवाह फैलाई जा रही है। एसपी ने कहा कि इस अफवाह को फैलाने वाले का पता लगाया जा रहा है, जिससे उसके खिलाफ कार्रवाई हो सके। इसके साथ ही इस तरह के फर्जी मैसेज वायरल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
--
यह मिले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव
-खानपुर कलां स्थित मेडिकल कालेज के तीन जूनियर डॉक्टर है, जिनकी ड्यूटी कोविड अस्पताल में लगी थी
-नागरिक अस्पताल में तैनात डॉक्टर, जिसकी ड्यूटी जानकीदास अस्पताल में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में लगी थी
-खांडा गांव की दो महिलाएं है जो दिल्ली के आरएलएम अस्पताल में ओटी असिस्टेंट कार्यरत परिवार के सदस्य से संक्रमित हुई।
-कुमासपुर के मुर्गी फार्म पर रहने वाला चालक है जो आजादपुर मंडी में जाता था।
-बिलंदपुर खेड़ी गांव का युवक है जो दिल्ली के कश्मीरी गेट पोस्ट ऑफिस में पोस्टल असिस्टेंट है, वहां से संक्रमित हुआ।
-बैंयापुर खुर्द का युवक है जो दिल्ली की प्राइवेट लैब में सैंपल कलेक्शन करता है और वहां से संक्रमित हुआ है।
-रूपनगर का रहने वाला मजदूर है, जिसके संक्रमण का पता लगाया जा रहा है।
-सेक्टर 23 की रहने वाली दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में एमपीएचडब्ल्यू है, जिसकी ड्यूटी नरेला के क्वारंटीन सेंटर में लगने से संक्रमित हुई।
-विकास नगर का एक ही परिवार के बच्चा, किशोरी व महिला है। इनके परिवार की एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी, जिससे संक्रमित हुए।
-खेवड़ा गांव का एक युवक है जो निजी अस्पताल का कर्मी है। उस निजी अस्पताल में विकास नगर की कोरोना संक्रमित महिला भर्ती थी।
-देवडू रोड की एक महिला है, जिसके संक्रमित होने का पता लगाया जा रहा है।
-टीडीआई सिटी का एक व्यक्ति है जो आजादपुर मंडी में फलों का व्यापारी है। वहां से संक्रमित हुआ है।
-मुरथल रोड पर यूनिक गार्डन के पास का युवक है जो चाय बनाता है और इसके संक्रमित होने का पता लगाया जा रहा है।
-खुबडू की एक किशोरी है, जिसकी मां पहले कोरोना पॉजिटिव मिली थी और उससे ही संक्रमित हुई है।
-नरेंद्र नगर की गली नंबर छह में रहने वाले बुजुर्ग है, जिनके कोरोना संक्रमित होने का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed