फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   12 corona infected including eight students of Rai Sports School were found

राई खेलकूद स्कूल के आठ विद्यार्थियों सहित 12 कोरोना संक्रमित मिले

Mon, 28 Feb 2022 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
12 corona infected including eight students of Rai Sports School were found
सोनीपत। कोरोना के मामले लगातार मिल रहे हैं। रविवार को मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल राई के आठ विद्यार्थियों समेत 12 संक्रमित मिले हैं। कोरोना से 12 मरीज ठीक होने के साथ सक्रिय केस की संख्या दूसरे दिन भी 75 ही रही। आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 1.67 फीसदी रही।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल राई में 18 साल के चार व 17 साल के चार बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा कुंडली के ग्रैंड स्क्वेयर में 35 वर्षीय व्यक्ति, मॉडल टाउन में 25 वर्षीय महिला, अशोका विवि में 36 वर्षीय व्यक्ति व कटवाल में 57 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। रविवार को जिले में 541 टेस्ट किए गए। इसमें 508 आरटीसीआर और 33 रेपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रेपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट रविवार को ही प्राप्त हो गई। इसमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 717 रिपोर्ट भी रविवार को प्राप्त की गई है। इसमें से 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 1.67 फीसदी रही। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है। साथ ही कहा कि अगर किसी व्यक्ति को बुखार, खासी, जुकाम है तो वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर अपना कोरोना टेस्ट जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed