{"_id":"6525a334cf2667d9f708fcf4","slug":"12-colonies-lost-power-due-to-blast-in-underground-line-sonipat-news-c-197-1-snp1003-7492-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भूमिगत लाइन में ब्लास्ट से 12 कॉलोनियों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भूमिगत लाइन में ब्लास्ट से 12 कॉलोनियों की बिजली गुल
Wed, 11 Oct 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। आईटीआई चौक के पास भूमिगत बिजली लाइन ब्लास्ट होने के कारण सूरज स्टील बिजली घर बंद होने के कारण रविवार रात छह घंटे तक बिजली गुल हो गई थी। इसके बाद बिजली निगम ने दूसरे फीडर से लाइन जोड़कर बिजली आपूर्ति चालू की थी। सोमवार को कट लगाकर बिजली आपूर्ति करनी पड़ी, जिसके चलते मंडी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को परेशानी हुई। मंगलवार को भूमिगत लाइन ठीक करने के लिए दिल्ली से टीम बुलानी पड़ी। सुबह 11 बजे से काम शुरू हो सका और लाइन ठीक होने के बाद शाम 6 बजे दोबारा बिजली आपूर्ति कर दी गई। इसके बाद लोगों को निर्बाध रूप से बिजली मिलने पर राहत मिल सकी।
रविवार देर रात करीब 9 बजे भूमिगत बिजली लाइन ब्लास्ट हो गई थी। इसके चलते 33 केवी सूरज स्टील बिजली घर बंद होने के कारण गुड़ मंडी, मिशन रोड, आर्य नगर, मिशन कॉलोनी, मिर्च मंडी, काठमंडी, वेस्ट रामनगर व ओल्ड रोहतक रोड के साथ लगती कई कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति बंद रही। सोमवार तड़के 3 बजे दूसरे फीडर से लाइन जोड़कर बिजली आपूर्ति की, लेकिन बिजली के कट ज्यादा लगने के कारण लोगों को परेशानी हुई। इसके बाद बिजली निगम की ओर से दिल्ली से टीम बुलानी पड़ी। मंगलवार सुबह 11 बजे आईटीआई चौक के पास लाइन ठीक करने का काम शुरू हो गया। जिसके चलते सूरज स्टील बिजली घर को दोबारा बंद करना पड़ा। शाम 6 बजे तक लाइन ठीक होने के बाद क्षेत्र में दोबारा बिजली आपूर्ति शुरू कर दी। जिससे लोगों को राहत मिल सकी।
रविवार रात को आईटीआई चौक के पास भूमिगत लाइन ब्लास्ट हो गई थी। मंगलवार को दिल्ली से पहुंची टीम ने लाइन को ठीक कर दिया है। साथ ही शाम छह बजे सूरज स्टील फीडर से निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू कर दी गई है। -विक्की गहलावत, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम।