फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   12 acres of wheat crop burnt due to falling wire

Sonipat News: तार गिरने से 12 एकड़ में गेहूं की फसल जली

Fri, 11 Apr 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 11 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
12 acres of wheat crop burnt due to falling wire
फोटो 27: सोनीपत के गांव मलिकपुर के पास पॉलिथीन के ढेर में लगी आग के बाद उठता धुआं। संवाद
सोनीपत। गांव हरसाना मालचा के खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन में स्पार्किंग होने से तार टूटकर गिर गया।
विज्ञापन

स्पार्किंग से निकली चिंगारी के कारण आग लगने से 12 एकड़ में गेहूं की फसल जल गई । सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। बारिश शुरू होने से आग जल्दी बुझ गई।

वहीं, गांव मलिकपुर में पॉलिथीन के ढेर में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
रोहतक रोड के साथ खेतों में गांव हरसाना मालचा के किसानों ने गेहूं की फसल के ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है। वीरवार शाम अचानक स्पार्किंग होने से तार टूटकर गिर किया। चिंगारी की वजह से गेहूं की फसल को आग लग गई। सूचना के बाद पहुंची दमकल विभाग की एक टीम ने आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान जोगेंद्र व सुमित ने मुआवजे की मांग की है। वहीं गांव मलिकपुर में ग्यासपुर रोड के पास आधे से ज्यादा एकड़ में काफी मात्रा में पॉलिथीन एकत्रित की गई थी। फैक्टरियों से पॉलिथीन लाकर यहां डाला जा रहा था। वीरवार दोपहर बाद अचानक पाॅलिथीन के ढेर में आग लग गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने उस पर काबू पाया ।

फोटो 27: सोनीपत के गांव मलिकपुर के पास पॉलिथीन के ढेर में लगी आग के बाद उठता धुआं। संवाद

फोटो 27: सोनीपत के गांव मलिकपुर के पास पॉलिथीन के ढेर में लगी आग के बाद उठता धुआं। संवाद

फोटो 27: सोनीपत के गांव मलिकपुर के पास पॉलिथीन के ढेर में लगी आग के बाद उठता धुआं। संवाद

फोटो 27: सोनीपत के गांव मलिकपुर के पास पॉलिथीन के ढेर में लगी आग के बाद उठता धुआं। संवाद

फोटो 27: सोनीपत के गांव मलिकपुर के पास पॉलिथीन के ढेर में लगी आग के बाद उठता धुआं। संवाद

फोटो 27: सोनीपत के गांव मलिकपुर के पास पॉलिथीन के ढेर में लगी आग के बाद उठता धुआं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed