{"_id":"5c9fbf2ebdec2213e648f781","slug":"11553973038-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में बनाए जा रहे विश्व स्तरीय न्यायिक परिसर : महेश ग्रोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में बनाए जा रहे विश्व स्तरीय न्यायिक परिसर : महेश ग्रोवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में बनाए जा रहे विश्व स्तरीय न्यायिक परिसर : महेश ग्रोवर
-हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने रखी न्यायिक परिसर खरखौदा की आधारशिला
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं बिल्डिंग कमेटी हरियाणा के चेयरमैन महेश ग्रोवर ने कहा कि प्रदेश में विश्व स्तरीय न्यायिक परिसर बनाए गए हैं। खरखौदा न्यायिक परिसर भी इसी तर्ज पर निर्मित किया जाएगा, जिसमें अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
वह शनिवार को खरखौदा में उपमंडलीय न्यायिक परिसर की आधारशिला रखने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि करीब 13.76 करोड़ रुपये की लागत से 49438 वर्ग फीट में खरखौदा न्यायिक परिसर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1980 में कानून की डिग्री लेने पर उनके प्रतिष्ठित घरानों के सहपाठियों व मित्रों ने उनका मजाक उड़ाया था, किंतु आज उन्हीं मित्रों को उन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि एक जज के रूप में फैसले देना बेहद महत्वपूर्ण होता है। निर्णय लेते हुए वक्त जनहित को भी ध्यान में रखना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एवं प्रशासनिक जज सोनीपत सेशन डिविजन जस्टिस इंद्रजीत सिंह ने की। इस दौरान पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अरुण मोंगा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाईके राठौर, डीसी डा. शालीन, एएसजे डीएन भारद्वाज, सीजेएम तय्यब हुसैन, एसडीजेएम मीनू, एसडीएम श्वेता सुहाग, एएसपी अर्पित जैन, एक्सईएन विकास कुमार, खरखौदा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश दहिया मौजूद थे।