फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   काकोरी कांड के शहीदों की विचारधारा से प्रेरित थे शहीद भगत सिंह: फूल सिंह गौतम

काकोरी कांड के शहीदों की विचारधारा से प्रेरित थे शहीद भगत सिंह: फूल सिंह गौतम

Wed, 19 Dec 2018 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
काकोरी कांड के शहीदों की विचारधारा से प्रेरित थे शहीद भगत सिंह: फूल सिंह गौतम
काकोरी कांड के शहीदों की विचारधारा से प्रेरित थे शहीद भगत सिंह: गौतम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। जन संघर्ष मंच के प्रदेशाध्यक्ष कामरेड फूल सिंह गौतम ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह काकोरी कांड के शहीदों से बहुत प्रेरित थे। उन्होंने अपने भाई का नाम राजेंद्र सिंह लाहिड़ी के नाम पर राजेंद्र रखा था। फूल सिंह गौतम मंगलवार को पुराने बस स्टैंड के ब्रह्म भवन में आयोजित सांप्रदायिक सौहार्द प्रदर्शनी में बतौर मुख्य वक्ता विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।

कामरेड फूल सिंह गौतम ने कहा कि काकोरी कांड के शहीद देश को पराधीनता की बेडियों से मुक्त करवाना ही चाहते थे, साथ में सामाजिक ऊंच-नीच, छूआछात व आर्थिक विषमता की विदाई का स्वप्न भी संजोए हुए थे। अंग्रेजों की पकंड़ से बाहर रह कर क्रांतिकारी गतिविधियों का संचालन कर रहे चंद्र शेखर आजाद के ही नेतृत्व में शहीद भगत सिंह ने काकोरी के शहीदों के संगठन को फिर से पूरे देश में खड़ा करने की जिम्मेदारी ली थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जन चेतना मंच के संस्थापक डॉ. सीडी शर्मा ने की। बच्चों को समतामूलक महिला संगठन की प्रदेश संयोजिका डॉ. सुनीता त्यागी तथा रामधारी ने काकोरी कांड की जानकारी दी। इस दौरान राजेश भाटिया, सूबेदार कुलदीप सिंह, रितु विरोधिया, नरेश विरोधिया, संदीप कालड़ा, अश्विनी कश्यप, श्याम, दीपक, राम निवास, सतपाल एलटी, सूरजमल, नीरज, रितिन, पूजा, ललित रावत, नीरज पन्नू, प्रदीप त्यागी, आराधना शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed