{"_id":"5a469f894f1c1bee6a8b69a6","slug":"11514577801-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल शहीद की पत्नी की मौत का मामला विस व लोस में उठेगा: पदम दहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल शहीद की पत्नी की मौत का मामला विस व लोस में उठेगा: पदम दहिया
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। इनेलो जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया ने महलाना गांव निवासी शहीद लक्ष्मण दास की पत्नी शकुंतला देवी की मौत के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि शहीद की पत्नी की मौत से देश का सिर शर्म से झुक गया है। बीजेपी सरकार के कार्यकाल में शहीद की पत्नी की जान से ज्यादा आधार कार्ड की फोटोकापी का महत्व है। दहिया ने सरकार को घेरते हुए कहा जिस प्रकार शहीद का बेटा अपनी मां के ईलाज के लिए गिड़गिड़ाता रहा और पुलिस व हॉस्पिटल प्रशासन ने परिजनों को इलाज करने की बजाय धमकाकर अमानवीय कार्य किया। इनेलो शहीद की पत्नी की मौत के इस मामले को विधानसभा और लोकसभा में उठाएगी।