{"_id":"5a15cee64f1c1b78548bea0b","slug":"11511378662-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी पहलवान को हराकर लौटे बिरजू पहलवान का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी पहलवान को हराकर लौटे बिरजू पहलवान का किया स्वागत
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। दुबई में 17 नवंबर को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें दातौली गांव के पहलवान बिरजू ने पाकिस्तान के पहलवान को हराया। बुधवार को गांव में लौटे विजेता बिरजू पहलवान का स्वागत किया गया। बिरजू पहलवान ने पाकिस्तान के पहलवान को दो मिनट में चित करते हुए देश का गौरव बढ़ाया। साथ ही दंगल के आयोजकों ने विजेता पहलवान को दो लाख रुपये नकद व चांदी की गुर्ज देकर सम्मानित किया। विजेता पहलवान को समाजसेवी मनीराम नंबरदार व अन्य खेल प्रेमियों ने स्वागत किया। बिरजू पहलवान ने बताया कि इस दंगल को इंडो-पाक कुश्ती के नाम से प्रचारित किया गया था।
पाकिस्तानी पहलवान को हराकर लौटे बिरजू पहलवान का किया स्वागत
फोटो 14- बिरजू पहलवान का स्वागत करते समाजसेवी मनीराम नंबरदार व अन्य।
विज्ञापन
पाकिस्तानी पहलवान को हराकर लौटे बिरजू पहलवान का किया स्वागत
फोटो 14- बिरजू पहलवान का स्वागत करते समाजसेवी मनीराम नंबरदार व अन्य।