फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गली में युवक को मारी गोली, तीन भाई नामजद

गली में युवक को मारी गोली, तीन भाई नामजद

Mon, 17 Jul 2017 12:12 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
गली में युवक को मारी गोली, तीन भाई नामजद
गली में युवक को मारी गोली, तीन भाई नामजद
विज्ञापन

घायल का आरोप पुरानी रंजिश में मारी गई गोली
हमलावरों से बचने के लिए युवक ने टीफिन से किया हमला
बचकर भागते हुए हमलावरों ने मारी गोली

अमर उजाला ब्यूरो,
खरखौदा।
गांव फिरोजपुर बांगर में शुक्रवार की रात को बाइक सवार हमलावरों ने एक ग्रामीण को गोली मार दी। घायल के बयान पर पुलिस ने गांव के ही तीन भाईयों पर मामला दर्ज कर लिया है। हमले का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव फिरोजपुर बांगर निवासी महेश ने बताया कि शुक्रवार रात को वह अपनी गाड़ी को घर के बाहर खड़ी कर रहा था तभी दो बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी थी। उसने बताया था कि रात करीब 9 बजे वह दिल्ली से वापस अपने घर लौट रहा था। जब वह औंचदी बार्डर पर पहुंचा तो गांव के ही अनिल ने उसकी तरफ इशारा किया था। जिसे वह समझ नहीं पाया और अपने घर के पास पहुंच गया। जब वह अपनी गाड़ी को घर के पास खड़ा कर रहा था तो इसी दौरान दो बाइक सवार नकाबपोशों ने उस पर गोली चला दी थी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। उसने खुद का बचाव करते हुए हाथ में लिए टीफिन को हमलावरों पर फेंक दिया। जिससे उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गए। जिसके बाद वह वहां से गली में भाग गया। वह एक अन्य मकान में घुस गया। इसी बीच हमलावर आए और उसे गोली मार दी। बाद में वह फरार हो गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गय। जहां पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। महेश का कहना है कि उसका गांव के ही धर्मेंद्र व उसके भाई सुशील से झगड़ा चल रहा है। इसी रंजिश में उस पर हमला किया गया। आरोपी उसे पहले भी धमकी दे चुके हैं। पुलिस ने धर्मेंद्र, सुशील व अनिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घायल के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। शिकायत के आधार पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-गौरीदत्त, चौकी प्रभारी सैदपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed