{"_id":"67027cba4476d1596c0723cb","slug":"112-people-got-health-checkup-done-12-people-donated-blood-sonipat-news-c-197-1-snp1008-125708-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 112 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई, 12 लोगाें ने रक्तदान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 112 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई, 12 लोगाें ने रक्तदान किया
Sun, 06 Oct 2024 05:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। ककरोई चौक स्थित शंभू दयाल स्कूल में स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर सेफ इंडिया फाउंडेशन, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला, महिला व युवा इकाई, श्रीश्याम बालाजी सेवा मंडल व रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया। 112 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई व 12 लोगाें ने रक्तदान किया।
फाउंडेशन के प्रधान संजय सिंगला व चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि जरूरतमंदों की स्वास्थ्य जांच में सुविधा के लिए शिविर हर माह के पहले रविवार को लगाया जाएगा। सम्मेलन के प्रधान अनिल गुप्ता व महासचिव अधिवक्ता अरविंद मित्तल ने बताया कि शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. दीपक, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. रिंकू रानी व भारत दुआ ने अपनी सेवाएं दी। लोगों के रक्तचाप, मधुमेह, ईसीजी व अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच के साथ 52 लोगों के नेत्रों की जांच की गई। इनमें 4 मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन करवाया जाएगा। डॉ. वरुण शर्मा व डॉ. इरफान ने 18 लोगों के दांतों की जांच की। वर्मा लैब की ओर से निशुल्क टेस्ट किए गए। शिविर प्रभारी बलराज वशिष्ठ व प्रियांशु वशिष्ठ ने बताया कि डॉ. एसएन गुप्ता, राजेश गुप्ता व सोनू कालरा ने मरीजों को तीन दिन की निशुल्क दवाई दी। महिला प्रधान बबीता जिंदल, भारत दुआ ने बताया कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत घुटने बदली, पित्त की थैली, बच्चे दानी, मोतियाबिंद व गुर्दे की पथरी के ऑपरेशन निशुल्क होंगे। अनिपाल लाकड़ा ने सर्वाइकल का इलाज किया। शिविर में कृष्णा देवी और विवेक गर्ग मौजूद रहे।