{"_id":"5a2e9f434f1c1b193e8b8087","slug":"111513004867-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मियों की हड़ताल जारी, टर्मिनेट करने के नोटिस भी बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मियों की हड़ताल जारी, टर्मिनेट करने के नोटिस भी बेअसर
Updated Mon, 11 Dec 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएचएम कर्मियों की हड़ताल जारी, टर्मिनेट करने के नोटिस भी बेअसर
फोटो 20: सिविल अस्पताल में हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार के दिन भी जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहां एनएचएम कर्मियों ने साफ कहा कि वह अपनी मांग पूरी होने के बाद ही हड़ताल खत्म करेंगे। इस तरह से उनको टर्मिनेट करने के नोटिस दिए जाने के बाद भी कोई असर नहीं दिख रहा है और वह हड़ताल कर धरने पर बैठे हुए है। नोटिस के बाद 40 कर्मचारी भले ही वापस लौट गए थे, लेकिन वह अब दोबारा वापस आने लगे है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि 6 कर्मचारी फिर से हड़ताल में शामिल हो गए है। जिला प्रधान कप्तान राणा का कहना है कि एनएचएम कर्मियों को सातवें वेतन का लाभ, कर्मचारियों की छंटनी को रोके जाए और किसी भी कर्मचारी की सेवाएं समाप्त न की जाए, स्टेट स्लैब वरिष्ठता के आधार पर सभी कर्मचारियों पर लागू हो, नियमित करने के लिए पॉलिसी लागू करें व समान काम समान वेतन दिया जाए। उनकी यह मांग गलत नहीं है और इन मांगों को सरकार मानती है तो उसके बाद हड़ताल खत्म कर दी जाएगी।