{"_id":"59d920ca4f1c1b97678b4953","slug":"111507401930-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी के बंटवारे में किया था आत्महत्या को विवश, पिता व भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी के बंटवारे में किया था आत्महत्या को विवश, पिता व भाई गिरफ्तार
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत में पेश कर भेजा गया जेल
दिसंबर, 2016 में मौत के बाद कोर्ट के इस्तगासे के आधार पर सितंबर माह में दर्ज हुआ था मामला
अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत/खरखौदा।
गांव पिपली में प्रापर्टी विवाद में आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के पिता व भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
गांव पिपली निवासी सुनीता ने कोर्ट में इस्तागासा दायर किया था कि उसके पति सुरेश की 18 दिसंबर, 2016 को जहर खाने से मौत हो गई थी। उसने बताया कि उसके पति को ससुर प्रताप व अन्य तंग करते थे। जिसके चलते ही उसके पति ने आत्महत्या की थी। उस समय उसे डराकर चुप करा दिया गया। बाद में उसे भी तंग किया जाने लगा। जिस पर उसने मामले को लेकर कोर्ट में इस्तगासा दायर किया था। जिस पर कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने 25 सितंबर को प्रताप के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया था।
मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई मुकेश कुमार की टीम ने आरोपी प्रताप व उसके दूसरे बेटे रमेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दोनों ने ही सुरेश को तंग किया था। जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली थी। खरखौदा थाना प्रभारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि व्यक्ति को प्रापर्टी विवाद में आत्महत्या के लिए विवश किया गया था। जिसमें आरोपी पिता-पुत्र को काबू कर लिया गया है।