फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   साढ़े तीन साल पहले कंडम हुई बिल्डिंग, बजट अब तक नहीं मिला

साढ़े तीन साल पहले कंडम हुई बिल्डिंग, बजट अब तक नहीं मिला

Thu, 31 Aug 2017 01:17 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
साढ़े तीन साल पहले कंडम हुई बिल्डिंग, बजट अब तक नहीं मिला
सोनीपत। मलिकपुर गांव के राजकीय स्कूल की बिल्डिंग बने हुए चार दशक से ज्यादा समय हो चुका है तो बिल्डिंग को साढ़े तीन साल पहले कंडम घोषित कर दिया गया। इसके बावजूद सरकार की अनदेखी के चलते कंडम बिल्डिंग में कक्षाएं भी लगाई जा रही है, क्योंकि स्कूल की बिल्डिंग को बनवाया नहीं जा रहा है। पीडब्ल्यूडी ने वहां पांच कमरों का निर्माण करने के लिए 94 लाख का एस्टीमेट भी सरकार को भेजा हुआ है।
विज्ञापन

मलिकपुर गांव के राजकीय स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण 1975 के दौरान हुआ था। उस समय यहां आने वाले बच्चों के लिए 18 कमरों का निर्माण किया गया। मार्च 2014 में स्कूल की बिल्डिंग को लोक निर्माण विभाग द्वारा कंडम घोषित किया गया। नई बिल्डिंग बनवाने के लिए सरकार की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जबकि बच्चों को कंडम बिल्डिंग में बैठकर पढ़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कमरों को रिपेयर करके चलाया जा रहा काम
स्कूल के कई कमरे पूरी तरह से खराब हो चुके है। जिन कमरों की छतें अभी ठीक हालत है। उन कमरों को रिपेयर करवाकर बच्चों की पढ़ाई करवाई जा रही है। कई कक्षाओं को बरामदे और खुले में लगाया जा रहा है। बारिश के दिनों में समस्या गंभीर हो जाती है। ठीक हालत वाली छतें भी टपकने लगती है। इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्डिंग बनाने को तीन बार हो चुका इंस्पेक्शन
पीडब्ल्यूडी की तरफ से मार्च 2014 में बिल्डिंग को कंडम घोषित कर दिया गया था। उसके बाद इसके निर्माण के लिए तीन बार स्कूल में इंस्पेक्शन हो चुका है। एक बार चंडीगढ़ से शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दौरा किया था। दो बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारी दौरा कर चुके है। सरकार की तरफ से बिल्डिंग के निर्माण को अभी तक बजट जारी नहीं किया गया है।

पुरानी बिल्डिंग को कंडम हुए साढ़े तीन साल होने को है। नई बिल्डिंग बनाने के लिए तीन बार इंस्पेक्शन हो चुकी है, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई बजट जारी नहीं किया गया है।

देवेंद्र मलिक, प्राचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मलिकपुर

सरकारी स्कूल के कमरों के निर्माण को विभाग ने 94 लाख का एस्टीमेट शासन को भेज दिया गया है। सरकार की ओर से बजट मंजूर होने के बाद टेंडर लगाकर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
सुशील कुमार, एएसडीओ पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed