फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हरियाणा की मुखबिर योजना यूपी ने अपनाई, भ्रूण लिंग जांच पकड़वाने पर 2 लाख मिलेंगे

हरियाणा की मुखबिर योजना यूपी ने अपनाई, भ्रूण लिंग जांच पकड़वाने पर 2 लाख मिलेंगे

Thu, 13 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा की मुखबिर योजना यूपी ने अपनाई, भ्रूण लिंग जांच पकड़वाने पर 2 लाख मिलेंगे
नोट: यूपी के सभी केंद्रों के लिए
विज्ञापन

हरियाणा की मुखबिर योजना यूपी ने अपनाई, भ्रूण लिंग जांच पकड़वाने पर 2 लाख मिलेंगे
-प्रदेश में लिंगानुपात बढ़ाने में अहम साबित होने पर यूपी सरकार ने भी शुरू कर दी मुखबिर योजना
-मुखबिर के सहारे ही हरियाणा की टीमों ने बागपत, मेरठ समेत कई जिलों में पकड़े मामले

अंकित चौहान
सोनीपत। हरियाणा में लिंगानुपात बढ़ाने में अहम साबित हो रही मुखबिर योजना को यूपी सरकार ने अपनाया है। यूपी सरकार ने अपने मुखबिरों के लिए भी भ्रूण लिंग जांच पकड़वाने पर 2 लाख रुपये देने का प्रावधान रखा है। हरियाणा में इस योजना के कारण ही यूपी के अधिकतर मुखबिर भ्रूण लिंग जांच पकड़वाने के लिए यहां के अधिकारियों से संपर्क करते हैं। यहां की स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने यूपी के गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, शामली, सहारनपुर समेत कई जगह भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ इस योजना के सहारे ही किया। इसको देखते हुए ही अब यूपी सरकार ने अपने यहां लिंगानुपात बढ़ाने के लिए हरियाणा की मुखबिर योजना की राह को पकड़ा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में पानीपत की धरती से जब बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना को शुरू किया, उस समय प्रदेश में लड़कों के मुकाबले लड़कियां काफी कम थी। उस योजना के बाद सरकार ने डिकॉय ऑप्रेशन चलाने के लिए मुखबिर योजना शुरू की, जिसमें भ्रूण लिंग जांच पकड़वाने वाले मुखबिर को एक लाख रुपये दिए जाते हैं। इस योजना के सहारे ही प्रदेश के अलावा यूपी के बागपत, मेरठ, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर तक में भ्रूण लिंग जांच की मुखबिर से सूचना मिली और वहां उन पर शिकंजा कसा गया। इन योजनाओं का असर यह दिखा कि प्रदेश में बेटियां पहले के मुकाबले काफी बढ़ गई। हरियाणा की इस योजना को देखते हुए ही यूपी सरकार ने भी भ्रूण लिंग जांच रोकने के लिए मुखबिर योजना शुरू कर दी। उसके नियम हरियाणा की तरह ही रखे गए है, लेकिन वहां मुखबिर के साथ ही डिकॉय को भी एक लाख रुपये दिए जाएंगे। इस तरह वहां 2 लाख रुपये देने का प्रावधान किया गया है और यह जुलाई 17 से लागू कर दी गई है।
विज्ञापन


हरियाणा में ओर बेहतर होगी स्थिति
सोनीपत, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर आदि जिलों के लोग भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए प्रदेश की सीमा से सटे यूपी के कई जिलों में जाते है। इस कारण ही सोनीपत जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यूपी के बागपत, मेरठ, बुलंदशहर, शामली आदि जिलों में भ्रूण लिंग जांच करते हुए कई अल्ट्रसाउंड सेंटरों पर कार्रवाई की है। इससे यह साफ होता है कि यूपी में इस मुखबिर योजना के बाद वहां के अधिकारियों के पास भी सूचनाएं पहुंचेगी और वह भी सेंटरों पर कार्रवाई करेंगे और इससे यहां के लोगों के वहां भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो सकेंगे। हरियाणा की सीमा से सटे यूपी के आधा दर्जन जिलों में अभी तक आठ से ज्यादा अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर भ्रूण लिंग जांच करने पर कार्रवाई की गई है। इन जगहों पर सोनीपत व अन्य जिलों की गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है। दिल्ली के अंदर भी आठ अल्ट्रासाउंड सेंटर सील किए गए है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी हमारे यहां की तरह मुखबिर योजना शुरू की है, लेकिन वहां दो लाख रुपये दिए जाएंगे। इसका असर हरियाणा की स्थिति पर भी काफी पड़ेगा और यहां स्थिति बेहतर होगी। डा. आदर्श शर्मा, नोडल अधिकारी पीएनडीटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed